आपके Wi-Fi से कौन चला रहा है फ्री इंटरनेट? ऐसे मिनटों में लगाएं पता
वाई-फाई की धीमी स्पीड या बार-बार डिस्कनेक्ट होने की समस्या का एक कारण अनजान लोगों का आपके नेटवर्क से जुड़ना ...और पढ़ें

आपके Wi-Fi से कौन चला रहा है फ्री इंटरनेट? ऐसे मिनटों में लगाएं पता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में घर और ऑफिस में इंटरनेट यूज करने के लिए Wi-Fi का खूब यूज होने लगा है। इससे न सिर्फ मोबाइल बल्कि लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और दूसरे डिवाइस भी आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं, लेकिन कभी कभी ऐसा भी देखने को मिलता है कि Wi-Fi की स्पीड अचानक स्लो हो जाती है या इंटरनेट बार-बार डिस्कनेक्ट होने लग जाता है।
इस समस्या की एक वजह आपके Wi-Fi से किसी अनजान शख्स का कनेक्ट होना भी हो सकती है। जी हां, अगर किसी ने आपका Wi-Fi पासवर्ड का पता लगा लिया है, तो वो बिना आपकी जानकारी के फ्री इंटरनेट यूज कर सकता है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से पता लगाया जा सकता है कि आपके Wi-Fi से कौन-कौन लोग कनेक्ट हैं। चलिए जानते हैं...
राउटर खोल देगा सारे राज
अगर आप अपने Wi-Fi से जुड़े डिवाइस की डिटेल्स देखना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका राउटर की सेटिंग्स चेक करना है। इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस या लैपटॉप को Wi-Fi से कनेक्ट कर लें। इसके बाद ब्राउजर ओपन करके राउटर के पीछे लिखे एडमिन एड्रेस या मैनुअल में दिए गए IP एड्रेस को एंटर करें। कई राउटर में 192.168.1.1 या 192.168.0.1 जैसे एड्रेस यूज होते हैं।
- राउटर के एडमिन यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद Connected Devices, Device List या Client List जैसे ऑप्शन पर जाएं।
- इधर आपको उन डिवाइस की डिटेल्स मिल जाएगी, जो आपके Wi-Fi से कनेक्ट हैं।
- इनमें मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी के नाम के साथ MAC एड्रेस देखें।
- यहीं से आप किसी अनजान डिवाइस को ब्लॉक भी कर सकते हैं।
मोबाइल एप से कैसे चेक करें?
अगर आपको राउटर की सेटिंग्स समझने में दिक्कत हो रही है, तो अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के ऑफिशियल एप का यूज कर सकते हैं। कई कंपनियों के एप में Wi-Fi से कनेक्ट हो रखे डिवाइस की लिस्ट देखने का ऑप्शन मिल जाता है।
