विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio vs Airtel: दोनों कंपनियों के पास है 699 रुपये वाला ये प्लान, आपके लिए कौन है बेस्ट? देखें कंपैरिजन

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

अगर आप घर के लिए 700 रुपये के बजट में नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो Reliance ...और पढ़ें

Jio vs Airtel के 699 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान में कौन है पैसा वसूल। Photo- ChatGPT.

Jio vs Airtel के 699 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान में कौन है पैसा वसूल। Photo- ChatGPT.  

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दो दिग्गज टेलीकॉम ऑपरेटर्स, Bharti Airtel और Reliance Jio, दोनों के पास एक जैसी कीमत वाला 699 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान मौजूद है। ये ब्रॉडबैंड प्लान्स OTT बेनिफिट्स के साथ आते हैं और यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस ऑफर करते हैं। Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही यूजर्स को फाइबर और एयरफाइबर सर्विसेज ऑफर करते हैं, इसलिए ये प्लान्स पूरे देश में आसानी से उपलब्ध हैं। इसके अलावा दोनों ही कंपनियां भरोसेमंद सर्विस देने के लिए जानी जाती हैं। 699 रुपये का ये प्राइस पॉइंट सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि ये न तो बहुत महंगा है और न ही बहुत बेसिक। आइए यहां इन दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स को विस्तार से समझते हैं।

Reliance Jio का 699 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान

Reliance Jio के 699 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में डाउनलोड और अपलोड दोनों के लिए 100 Mbps की स्पीड मिलती है। इसके साथ वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी बंडल की गई है। इस प्लान की असल कीमत 699 रुपये प्लस GST होगी। प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन हाई-स्पीड एक्सेस के लिए कमर्शियल यूसेज लिमिट 3.3TB प्रति महीने तय की गई है। इस प्लान के साथ अलग से कोई दूसरी सर्विस या OTT बेनिफिट बंडल नहीं है।

Bharti Airtel का 699 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान

Bharti Airtel के 699 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में डाउनलोड और अपलोड दोनों के लिए 40 Mbps की स्पीड दी जाती है। इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स बंडल किए गए हैं, जिनमें JioHotstar, ZEE5, Xstream Play, Adobe Express Premium और Google One सब्सक्रिप्शन जैसे कई प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। साथ ही इस प्लान में 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स भी मिलते हैं। इसकी असल कीमत में भी GST अलग से जुड़ेगा। कंपनी यूजर्स को वॉयस कॉलिंग भी देती है, लेकिन लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट अलग से खरीदना होता है।

कौन-सा प्लान है ज्यादा बेहतर?

Reliance Jio ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है, जबकि Bharti Airtel लाइव टीवी चैनल्स के साथ ग्राहकों को ज्यादा एड-ऑन और OTT बेनिफिट्स देता है। दोनों प्लान्स की कीमत एक जैसी है, लेकिन असली फर्क इस बात पर निर्भर करता है कि आपको टेलीकॉम कंपनी से स्पीड की ज्यादा जरूरत है या एंटरटेनमेंट की।

यह भी पढ़ें: 7200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर