Jio vs Airtel: दोनों के पास है एक ही कीमत वाला एनुअल प्लान, लेकिन... आपके लिए कौन है बेस्ट?
भारत की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ही 365 दिनों की वैलिडिटी वाला 3,599 ...और पढ़ें

Jio और Airtel के 3599 रुपये प्लान्स की तुलना यहां देखें। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दो टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स, Bharti Airtel और Reliance Jio, दोनों ही 3,599 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर करते है। दोनों ही प्रीपेड प्लान्स कंपनियों की तरफ से प्रीमियम और महंगे ऑप्शन्स हैं। अगर आप ईयरली वैलिडिटी वाला प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो आप Airtel या Jio में से किसी एक को चुन सकते हैं। इसकी वजह ये है कि नेटवर्क कवरेज और हाई-स्पीड 5G एक्सेस के मामले में ये दोनों ही कंपनियां काफी भरोसेमंद हैं। Vi भी अपना 5G नेटवर्क बढ़ा रहा है, लेकिन Jio और Airtel ने जिस लेवल पर अपनी पहुंच बनाई है, Vi को वहां तक पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। आइए देखते हैं कि Jio और Airtel के 3,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं।
Reliance Jio का 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio का 3,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2.5GB डेली डेटा और रोज 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान में पूरे 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ JioHotstar Mobile + Hollywood सब्सक्रिप्शन, JioTV Pro पैक, 120GB का डेटा बूस्टर (10GB x 12 महीने) और 50GB फ्री AI क्लाउड स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा इसमें 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google Gemini AI Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। साथ ही AJio, Cinepolis और EaseMyTrip के डिस्काउंट वाउचर्स और 12 महीने के लिए Canva Pro Lite फ्री मिलता है। Jio के साथ मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा वाकई में बिना किसी लिमिट के पूरी तरह अनलिमिटेड है।
Bharti Airtel का 3599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Bharti Airtel का 3,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और रोज 100 SMS के साथ आता है। ये यूजर को 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करता है। कंपनी एड-ऑन बेनिफिट के तौर पर इसमें 12 महीने के लिए Adobe Express Premium दे रही है। बाकी बेनिफिट्स में फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Play का फ्री कंटेंट शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि Airtel के इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा पर हर 30 दिन में 300GB की लिमिट लगी हुई है।
किसका प्लान है ज्यादा बेहतर?
यहां Jio साफ तौर पर विनर है। ये न सिर्फ रोज ज्यादा 4G डेटा देता है, बल्कि एक्स्ट्रा 4G डेटा बूस्टर, बिना किसी डेटा कैप के सही मायनों में अनलिमिटेड 5G डेटा, और Gemini AI Pro और Canva Pro Lite जैसे ढेरों फ्री ऐड-ऑन बेनिफिट्स भी ऑफर करता है।
