विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹200 से कम में Jio के दो धमाकेदार प्लान्स! ₹189 और ₹199 में से कौन सा है आपके लिए बेस्ट? देखें कंपैरिजन

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:00 AM (IST)

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास 200 रुपये से कम कीमत में दो मेजर 'वैल्यू' प्रीपेड ...और पढ़ें

Jio के दो किफायती वैल्यू प्लान्स में देखें किसे चुनने में है समझदारी। Photo- ChatGPT.

Jio के दो किफायती वैल्यू प्लान्स में देखें किसे चुनने में है समझदारी। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास कई वैल्यू प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं। लेकिन आज हम उन प्लान्स पर फोकस करेंगे जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है। ये खास तौर पर 189 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान्स हैं। आपको Jio का एक 198 रुपये वाला प्लान भी देखने को मिलेगा, लेकिन 198 रुपये वाले ऑप्शन को वैल्यू प्लान नहीं माना जाता है। ये बेहद कम वैलिडिटी वाला 5G प्लान है, जो उन लोगों के लिए है जिनका बजट कम है लेकिन फिर भी वे Jio के 5G नेटवर्क का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं। आइए नीचे इन प्लान्स की पूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, टोटल 300 SMS और टोटल 2GB डेटा के साथ आता है। JioTV और JioAICloud के कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस के अलावा इसमें कोई दूसरे एडिशनल बेनिफिट्स। ये प्लान मुख्य रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें सिर्फ वॉयस कॉलिंग के फायदे चाहिए और जिनका बजट कम है। इसमें मिलने वाला 2GB डेटा एक बैकअप की तरह काम करता है, ताकि यूजर जरूरत पड़ने पर बेसिक इंटरनेट ब्राउजिंग कर सके। 300 SMS भी एक बेसिक बेनिफिट है, जो बहुत ज्यादा तो नहीं है लेकिन यूजर को अपनी जरूरत पूरी करने की छूट देता है। यूजर इस SMS बेनिफिट का इस्तेमाल Jio से पोर्ट आउट करने के लिए भी कर सकते हैं। इस प्लान के साथ 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है।

Jio 189 and 199

Reliance Jio का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का ₹199 वाला प्रीपेड प्लान 18 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1.5GB डेली डेटा और रोज 100 SMS मिलते हैं। तय FUP डेटा खत्म होने के बाद, इस प्लान में डाउनलोड स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। 189 रुपये वाले प्लान में भी स्पीड का यही नियम लागू होता है। अगर आप लंबी वैलिडिटी को ध्यान में रखकर रिचार्ज करने की सोच रहे हैं, तो 189 रुपये वाले प्लान का रुख करें। हालांकि, अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो कंपनी के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुनना बेहतर होगा।

इन प्लान्स को लेकर गौर करने वाली बात ये है कि फिलहाल ये दोनों प्लान्स PhonePe और GPay पर रिचार्ज के लिए दिखाई नहीं दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, My Jio App और Jio की वेबसाइट पर मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें: iPhone की Green और Orange Dot को न करें नजरअंदाज, जानिए क्या बताती हैं ये