विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनलिमिटेड 5G और 84 दिन की वैलिडिटी, Jio का ये प्रीपेड प्लान है जबरदस्त!

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:00 PM (IST)

Reliance Jio अपने यूज़र्स के लिए कई 5G प्रीपेड प्लान्स पेश करता है, लेकिन 900 रुपये से कम में आने ...और पढ़ें

Jio का 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की डिटेल। Photo- ChatGPT.

Jio का 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की डिटेल। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio, 5G प्रीपेड प्लान्स के मामले में ग्राहकों को कई सारे ऑप्शन्स देती है। आज हम ऐसे ही एक खास प्लान पर बात करने वाले हैं। हम यहां बात करने जा रहे हैं 859 रुपये वाले प्लान की। ये 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसमें 5G डेटा का एक्सेस मिलता है।

साल 2024 में Jio ने इस नियम में बदलाव किया था कि किसे 5G डेटा मिलेगा और किसे नहीं। इसके बाद 5G बेनिफिट केवल उन यूजर्स के लिए तय कर दिया गया था जो 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स से रिचार्ज कराते हैं। अगर आपको 84 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा के साथ 5G भी चाहिए, तो 859 रुपये वाला प्लान आपके लिए सबसे किफायती ऑप्शन है। बेशक, इससे ज्यादा कीमत वाले और भी प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन ये Jio की तरफ से बेस्ट वैल्यू देता है और दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स को भी कड़ी टक्कर देता है। आइए Reliance Jio के 859 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के सभी बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं।

Reliance Jio का 859 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 859 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान के साथ मिलने वाला टोटल डेटा 168GB है, जो कि 4G डेटा है। वहीं, 5G डेटा के इस्तेमाल पर कोई लिमिट नहीं है। जो भी यूजर इस प्लान से रिचार्ज करता है, उसे ट्रूली अनलिमिटेड 5G का फायदा मिलता है।

Jio अपने ग्राहकों को 5G SA (स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर) की सुविधा देता है। बाजार में मौजूद ज्यादातर स्मार्टफोन्स 5G SA सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा, प्लान में 3 महीनों के लिए JioHotstar Mobile का एड-ऑन OTT बेनिफिट मिलता है। साथ ही JioAICloud के जरिए 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है। इस Jio प्लान में 18 महीनों के लिए Google Gemini AI Pro का एक्सेस भी ऑफर किया जा रहा है, जिसकी वैल्यू 35,100 रुपये है। ये Jio प्लान देश के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: क्या अब UPI पेमेंट करने पर कटेगा पैसा? NPCI ने दूर किया हर कन्फ्यूजन, जानें 25 सवालों के जरिए जवाब