विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio, Airtel और Vodafone के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है 84GB हाई-स्पीड डाटा और बहुत कुछ

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2020 11:27 AM (IST)

यहां हम आपको Reliance Jio Airtel और Vodafone के ऐसे ही प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जो 84 जीबी डाटा उपलब्ध कराते हैं। फोटो साभार Jio/Airtel/Vodafone

Jio, Airtel और Vodafone के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है 84GB हाई-स्पीड डाटा और बहुत कुछ
Jio, Airtel और Vodafone के इन प्रीपेड प्लान्स में मिलता है 84GB हाई-स्पीड डाटा और बहुत कुछ

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus लॉकडाउन के चलते लोग घर से काम करने पर मजबूर हैं। इस दौरान इंटरनेट की खपत भी पहले से ज्यादा हो गई है। ऐसे में जिन लोगों के घर में वाई-फाई कनेक्शन नहीं है वो अपने फोन से ही लैपटॉप में इंटरनेट कनेक्ट करते हैं। ऑफिस का काम करने के लिए तो आपको तेज स्पीड और ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको जरूरत है ऐसे प्रीपेड प्लान्स की जो ज्यादा डाटा के साथ उपलब्ध कराए जाते हैं। यहां हम आपको Reliance Jio, Airtel और Vodafone के ऐसे ही प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं जो 84 जीबी डाटा उपलब्ध कराते हैं।

Reliance Jio का 84 जीबी वाला डाटा प्लान: कंपनी के पोर्टफोलियो में केवल एक ही ऐसा प्लान है जो यूजर्स को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध कराता है। इसकी कीमत 349 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा समेत जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही दूसरे नेवटर्क पर कॉल करने के लिए 1000 नॉन-जियो मिनटस दिए जाते हैं। इसके अलावा 100 एसएमएस रोजाना भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। ऐसे में पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 84 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

Airtel का 84 जीबी वाला डाटा प्लान: कंपनी 398 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैधता दी जा रही है। साथ ही प्रतिदिन 3 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें Airtel Xstream, Hellotunes, Wynk Music, Shaw Academy और FASTag पर 150 रुपये का कैशबैक जैसे अतिरिक्त फ्री एक्सेस दिए जा रहे हैं।

Vodafone का 84 जीबी वाला डाटा प्लान: कंपनी ने कुछ ही समय पहले डबल डाटा बेनिफिट उपलब्ध कराया था। यह बेनिफिट 249 रुपये के प्लान में भी दिया गया था। इसमें यूजर्स को प्रतिदिन (1.5 जीबी + 1.5 जीबी) 3 जीबी डाटा 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 84 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, डबल डाटा बेनिफिट लिमिटेड पीरियड के लिए ही है। इसके साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा Vodafone Play और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।