विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन खरीदें 21,999 रुपये में, दमदार स्पीड भी मिलेगी

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:58 PM (IST)

चिप की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप बजट में अच्छा स्मार्टफोन बजट में ढूंढ रहे हैं, तो ...और पढ़ें

Realme P4x 5G को सस्ते में खरीदें।

Realme P4x 5G को सस्ते में खरीदें। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चिप की किल्लत और ऐसे ही कई वजहों से स्मार्टफोन्स की कीमत कई गुना तक बढ़ गई है। हालात ये हैं कि 15, 000 रुपये की रेंज में आने वाले फोन तक 20-22 हजार रुपये से भी ज्यादा महंगे मिल रहे हैं। ऐसे में बजट में स्मार्टफोन खरीदना अब काफी मुश्किल हो गया है। हालांकि, एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसे आप डिस्काउंट के बाद 22 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। ये फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है और ये Realme कंपनी का है। आइए जानते हैं ये फोन कौन सा है और इसे कहां से सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Realme P4x 5G पर मिल रहा है डिस्काउंट

दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं Realme P4x 5G के बारे में। आपको बता दें कि इस फोन को भारत में 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन, अब यही वेरिएंट कंपनी का साइट पर 26,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, Amazon पर इस फोन के इसी वेरिएंट को Lake Green कलर ऑप्शन में डिस्काउंट में 21,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। ग्राहकों को ई-कॉमर्स साइट पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके आलावा बायर्स 20,800 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट और 773 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।

Realme P4x 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डुअल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट वाला Realme P4x 5G कंपनी के Realme UI 6.0 पर रन करता है। इसमें 6.72-इंच का फुल-HD (1,080x2,400 पिक्सल) LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz तक के रिफ्रेश रेट और 391ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को लेकर दावा है कि ये 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है।

परफॉर्मेंस के लिए Realme P4x 5G में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। ये हैंडसेट 18GB तक की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी ऑफर करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट्स के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इस हैंडसेट को IP64 रेटिंग मिली है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 'फ्रोजन क्राउन कूलिंग सिस्टम' एड किया गया है, जिसमें स्टील प्लेट और कॉपर-ग्रेफाइट कोटिंग के साथ 5,300 mm sq का वेपर चैंबर मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के तौर पर Realme P4x 5G में ब्लूटूथ, 5G, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C पोर्ट और Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए Realme P4x 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ये बैटरी बाइपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। फोन की थिकनेस 8.39mm और वजन 208 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: ब्राउजर खोलने का झंझट खत्म! Windows के लिए आया ऑफिशियल Google Gemini एप, सिर्फ एक शॉर्टकट से होगा ओपन