विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 हजार से कम में खरीदें Realme का जबरदस्त फोन, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर से है लैस

Published: Fri, 22 Nov 2024 08:33 PM (IST)

Amazon पर Realme के अच्छे फोन पर बेहतरीन डील दी जा रही है। ऑफर्स के साथ ग्राहक फोन को 12 ...और पढ़ें

Realme NARZO 70x 5G पर मिल रही है डील।
Realme NARZO 70x 5G पर मिल रही है डील।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 12 हजार रुपये से कम में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो ये आपके लिए बेहतर समय हो सकता है। क्योंकि, अमेजन पर कई बेहतरीन डील्स मिल रही हैं। लेकिन, उनमें से भी एक डील काफी जबरदस्त है। ये डील रियलमी के एक बजट फोन पर मिल रही है। ये फोन 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है।

दरअसल हम यहां Realme NARZO 70x 5G पर मिल रही डील के बारे में बात करने जा रहे हैं। ऑफर्स के साथ इस फोन को अभी बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर इस वक्त Realme NARZO 70x 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये वाले MRP प्राइस की तुलना में 28 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, अमेजन पर 1,000 रुपये का कूपन भी ग्राहकों को दिया जा रहा है। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी।

साथ ही आपको बता दें कि ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज कर 11,650 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। इससे फोन की कीमत और भी घट जाएगी। हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट पाने के लिए फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है। ग्राहकों को अमेजन पर कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आपको ये भी बता दें कि फोन 13,999 रुपये में 8GB रैम 128GB स्टोरेज ऑप्शन में भी मौजूद है। ग्राहकों को फोन के लिए ग्रीन और ब्लू जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Realme Narzo 70x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 70x 5G मोबाइल 24 अप्रैल 2024 को लॉन्च किया गया था। फोन 6.72 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल (FHD+) है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलता है। ये स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। Realme Narzo 70x 5G 45W सुपर VOOC फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 70x 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर है। ये फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi के इस फोन में नहीं चलेगा एयरटेल 5G, खरीदने के मूड में हैं तो ठहर जाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।