कॉल पर बातचीत के दौरान स्कैम पकड़ेगा AI! Android और iPhone में छिपे हैं ये सेफ्टी फीचर्स, तुरंत करें ऑन
AI के दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच Google और Apple ने स्मार्टफोन्स में कई तगड़े सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Android और iPhone में मिलते हैं ये 8 खास सिक्योरिटी फीचर्स। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। AI ने जहां एक तरफ काम को आसान बनाया है, वहीं दूसरी तरफ इसने फ्रॉड करने वालों के लिए नए रास्ते भी खोल दिए हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म Vectra के मुताबिक, 2025 में AI की मदद से होने वाले फ्रॉड में 1,210% की बढ़ोतरी हुई है। चूंकि, इनमें से ज्यादातर स्कैम मोबाइल फोन के जरिए होते हैं, इसलिए Google और Apple ने फोन्स में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो संदिग्ध कॉल्स, मैसेज, लिंक्स और एप्स से बचाने में मदद करते हैं। इनमें से कई फीचर्स सीधे AI की मदद से फोन पर ही काम करते हैं।
Android में इन सिक्योरिटी फीचर्स को जरूर जानें
1. फेक कॉल डिटेक्शन
अगर कोई कॉल किसी सेव किए गए नंबर से आती है, लेकिन कॉल करने वाला असली व्यक्ति नहीं है, तो ये फीचर एक वॉर्निंग देता है। ये कॉल फॉरवर्डिंग जैसी स्थितियों में भी संदिग्ध कॉल्स की पहचान करने में मदद करता है। ये फीचर Android 12 या उसके बाद के वर्जन्स पर Google Phone एप वाले डिवाइसेज में मिलता है और ये डिफॉल्ट तौर पर ऑन रहता है।
कहां मिलेगा: Phone app > Settings > Caller ID & spam
2. स्कैम डिटेक्शन
ये कॉल के दौरान किसी संदिग्ध स्थिति में पर्सनल जानकारी शेयर न करने की वॉर्निंग देता है। ये फीचर Google के Pixel 9 और उसके बाद के नए मॉडल्स में उपलब्ध है। इसके अलावा ये Samsung S26 और दूसरे फ्लैगशिप फोन्स में भी उपलब्ध है।
कहां मिलेगा: Phone app > Settings > Scam Detection
3. वर्चुअल असिस्टेंट संभालेगा कॉल्स
कॉल आने पर आप कॉल स्क्रीन या कॉल असिस्ट का ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे एक वर्चुअल असिस्टेंट आपकी जगह कॉल को हैंडल करता है। कॉल खत्म होने के बाद भी आप उसका ट्रांसक्रिप्ट या रिकॉर्डिंग देख सकते हैं। ये सुविधा चुनिंदा Google और Samsung डिवाइसेज में उपलब्ध है।
4. मैसेजेस में स्कैम वॉर्निंग
Google Messages संदिग्ध मैसेज की पहचान करता है और 'Likely a Scam' की चेतावनी दिखाता है।
कहां मिलेगा: Google Messages > Messages settings > Protection & Safety > Spam protection enable
5. दूसरे एप्स से OTP छिपाएं
Android 17 में WebOTP और SMS Retriever जैसे फीचर्स का इस्तेमाल करके अनऑथराइज्ड एप्स से OTP छिपाया जा सकता है। मैसेज में आए OTP को पहचानने के बाद, ये उसे ऐसे एप्स से 3 घंटे तक छिपाकर रखता है।

iPhone में भी हैं स्कैम डिटेक्शन फीचर्स:
1. अनजान कॉल्स की स्क्रीनिंग
फोन खुद अनजान नंबर से आने वाली कॉल का जवाब दे सकता है और कॉलर से उसका नाम और कॉल करने की वजह पूछ सकता है।
कहां मिलेगा: Settings > Apps > Phone > Screen Unknown Callers > Ask Reason for Calling
2. अपने आप अलग हो जाएंगे स्पैम मैसेज
iPhone अनजान सेंडर्स के मैसेज में मौजूद लिंक्स को सीधे खोलने से रोकता है। लिंक खोलने के लिए उसे कॉपी करके ब्राउजर में पेस्ट करना होगा या फिर उस मैसेज को सेफ बताना होगा। इससे सीधे तौर पर होने वाले स्कैम का खतरा कम हो जाता है।
3. अनजान लोगों के मैसेज रहेंगे अलग
iPhone जान-पहचान वालों और अनजान सेंडर्स के मैसेज को अलग-अलग रखता है। अनजान मैसेज के नोटिफिकेशन्स भी नहीं आते हैं।
कहां मिलेगा: Messages > Filter > Manage Filtering > Screen Unknown Senders.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला नया 5G फोन भारत में लॉन्च, कीमत 15,999 रुपये; MediaTek प्रोसेसर भी
