विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: अब तक नहीं मिले 19वीं किस्त के 2000 रुपये, ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे करें शिकायत

Published: Wed, 26 Feb 2025 07:41 PM (GMT+05:30)

PM Kisan Yojana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधी योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। किसानों ...और पढ़ें

PM-Kisan पोर्टल पर ऑनलाइन कैसे करें शिकायत?
PM-Kisan पोर्टल पर ऑनलाइन कैसे करें शिकायत?

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 19वीं किस्त जारी कर दी है। उन्होंने देशभर के करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। हालांकि, ऐसे कई किसान हैं, जिन्हें अब तक पीएक किसान योजना की 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिलता है। अगर आपको भी अब तक पैसा नहीं मिलता है तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

PM-Kisan पोर्टल पर ऑनलाइन कैसे करें शिकायत?

अगर आपको अब तक पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, तो आप PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। यहां हम आपको शिकायत दर्ज करवाने के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

स्टेप 1 - सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करनी है।

स्टेप 2 - इसके बाद आपको वेबाइट में किसान कॉर्नर का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - किसान कॉर्नर में आपको 'शिकायत दर्ज करें' विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 4 - यहां आपको अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरनी है और शिकायत को सबमिट करना है।

स्टेप 5 - किसान कॉर्नर सेक्शन पर आप अपनी शिकायत का स्टेटस भी पता कर सते हैं। इस ऑप्शन से आप कंप्लेन स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

शिकायत के दूसरे तरीके

जिन किसानों के खाते में अब तक 2000 रुपये नहीं आए हैं, वे ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ दूसरे तरीके से भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यहां हम आपको इनकी भी जानकारी दे रहे हैं।

  • किसान PM-Kisan हेल्पलाइन नंबर 1800-115-526 या 155261 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है।
  • इसके साथ ही किसान pmkisan-ict@gov.in पर शिकायत ईमेल कर सकते हैं। ईमेल करते समय आपको अपनी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर और बैंक खाते की डिटेल जरुर देनी है। 

किन कारणों से नहीं आती किस्त?

  • इस योजना के तहत किसानों को e-KYC करवाना अनिवार्य है। ऐसे किसान जिनकी केवाई पूरी नहीं होती है उनकी किस्त रुक जाती है।
  • इसके साथ ही अगर आपके बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड या आधार नंबर में कुछ गलती हो जाए तो ट्रांजेक्शन फेल हो सकता है।
  • आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और दूसरे दस्तावेजों में अलग-अलग नाम होने पर भी बैंक ट्रांजेक्शन रुक सकता है।
  • इसके साथ ही अगर किसानों के जमीन से जुड़े कागज अधूरे हैं तो भी पीएम किसान की किस्त का पैसा रुक सकता है।

यह भी पढ़ें: कूरियर स्कैम के जरिए ऐसे होती है लोगों से ठगी, खुद को बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान