विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेटल का कूलर खरीदें या प्लास्टिक का? कौन-सा Cooler देता है ज्यादा ठंडी हवा

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Thu, 15 Jun 2023 04:53 PM (IST)

Metal Iron Cooler vs Plastic Cooler ऐसी भयंकर गर्मी में अगर आप कूलर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ...और पढ़ें

plastic cooler vs metal cooler which one gives cooler air price
plastic cooler vs metal cooler which one gives cooler air price

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गर्मी का मौसम अपने प्रचंड रूप में हैं। इस भयंकर गर्मी में हम एसी और कूलर का सहारा लेते हैं। हालांकि, एसी सबके बजट में फीट नहीं होती है। जब भी हम बाजार में नया कूलर खरीदने जाते हैं तो हमारे दिमाग में दो सवाल आते हैं। पहला ये कि हमें कूलर प्लस्टिक का लेना चाहिए या फिर हमें मेटल बॉडी वाला कूलर लेना चाहिए।

दरअसल, हमारे दिमाग में ये बात आती है कि प्लास्टिक वाला कूलर ज्यादा ठंडा देता है या मेटल वाला कूलर ज्यादा ठंडा हवा देता है। इन दोनों कूलर की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिलता है। आइए बताते हैं हैं कौन सा कूलर लिया जाए जिससे कि ज्यादा और तेजी से ठंडी हवा मिले।

प्लास्टिक कूलर की खासियत

सबसे पहले हम आपको प्लास्टिक कूलर की बात करते हैं। प्लास्टिक एयर कूलर (Plastic Air Cooler) काफी हल्के होते हैं। इन कूलर को एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। इसे आप ऑफिस, घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक बॉडी होने की वजह से इसमें करंट लगने का खतरा काफी कम होता है।

ये मेटल एयर कूलर के मुकाबले ज्यादा किफायती होते हैं। प्लास्टिक वाले कूलर आपको मार्केट मेन कई साइज और डिजाइन में मिल जाते हैं। अगर आपके घर में नन्हे-मुने बच्चे हैं तो आप प्लास्टिक कूलर को अपने घर में लगा सकते हैं। क्योंकि प्लास्टिक बॉडी होने की वजह से ये सुरक्षित रहते हैं।

मेटल एयर कूलर की खासियत

अगर आपका कमरा बड़ा है और ज्यादा कूलिंग चाहते हैं तो आपके लिए मेटल एयर कूलर बेस्ट ऑप्शन है। ये प्लास्टिक कूलर के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं। मेटल कूलर (Metal Air Cooler) में पॉवरफुल मोटर लगा होता है। इसकी वजह से मेटल वाला कूलर ज्यादा हवा फेकता है।

प्लास्टिक वाले कूलर के मुताबिक आप मेटल यानी टीन वाले कूलर को ज्यादा दिन तक चला सकते हैं। दिक्कत ये है कि मेटल कूलर को आसानी से कहीं भी लेकर नहीं जाया जा सकता है। इन कूलर मेन आपको व्हील देखने को नहीं मिलता है।