विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर महीने नहीं याद रखनी होगी EMI और फोन बिल की डेट, Google Pay पर बस कर लें ये छोटा-सा काम

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Wed, 21 Jun 2023 06:14 PM (IST)

Google pay दुनिया भर में लाखों द्वारा इस्तेमाल होने वाले सबसे बड़े पेमेंट ऐप में से एक है। गूगल समय-समय ...और पढ़ें

Google pay reminder for bills and other payment, know the details here
Google pay reminder for bills and other payment, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google पे कई प्रकार की सुविधाएं और फक्शंनालिटी के साथ आता है, जो इसे एक सुविधाजनक और बेहतरीन डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म बनाता हैं। दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने और कई UPI ऐप्स का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान करने के अलावा, Google पे यूजर्स को भुगतान के लिए रिमाइंडर सेट करने में भी मदद करता है।

अगर उन लोगों में से हैं, जो अक्सर बिलों का भुगतान करना भूल जाते हैं, तो आप Google पे की पेमेंट रिमाइंडर फीचर को सेट कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप किसी भी जरूरी पेमेंट से चूक न जाएं।

पेमेंट के लिए सेट करें रिमाइंडर

Google पे पर एक recurring payment reminder फीचर है, जो यूजर्स को अपने भुगतानों को सेट करने, ट्रैक करने और किसी को भी भुगतान करने में सक्षम बनाती है। आप आगामी भुगतान जैसे किराया, मेनटेनेंस, अखबार के बिल आदि के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

ये फीचर आईओएस/एंड्रॉइड दोनों स्मार्टफोन के साथ काम करता है। आपके पास गूगल पे अकाउंट होना जरूरी है। आइये जानते हैं कि आप रिमाइंडर कैसे सेट कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने iOS और Android स्मार्टफोन पर Google पे ऐप खोलें।
  • अब नीचे से रेगुलर पेमेंट विकल्प चुनें।
  • फिर पेमेंट कैटेगरी के अंतर्गत, भुगतान की कैटेगरी को चुनें।
  • इसके बाद व्यू ऑल पर टैप करें, उस कैटगरी का चयन करें जो आपकी जरूरत के अनुरूप हो।
  • Recurring पेमेंट के लिए निम्नलिखित डिटेल दर्ज करें।
  • अब कॉन्टेक्ट लिस्ट में रिसीवर का चयन करें।

  • इसके बार प्रारंभ तिथि चुनें।
  • भुगतान की आवृत्ति का चयन करें।
  • अब राशि निर्धारित करें।
  • अब, आसान इस पेमेंट को एक नाम दें।
  • आखिर में अपनी चेकलिस्ट में भुगतान रिमाइंडर देखने के लिए रिमाइंडर सेट करें टैप करें।