विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a: कैमरा से लेकर बैटरी तक, जानिए किसे खरीदना है फायदे की डील

Published: Tue, 02 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Oneplus ने हाल ही में अपने कस्टमर्स के लिए अपने लेटेस्ट फोन OnePlus Nord CE 4 को लॉन्च किया है। ...और पढ़ें

OnePlus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a , यहां जानें डिटेल
OnePlus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a , यहां जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में बहुत से ऐसे फोन हैं, जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया है। ऐसा ही एक डिवाइस OnePlus Nord CE 4 भी है, जिसे 1 अप्रैल को कंपनी द्वारा भारतीय मार्केट में पेश किया गया है। आपको बता दें कि इस फोन में 5,500mAh बैटरी के साथ Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

इसके साथ ही कुछ समय पहले Nothing ने भी अपने कस्टमर्स के लिए एक नया फोन लॉन्च किया था, जिसे हम Nothing Phone 2a के नाम से जानते हैं। इस दोनों फोन की कीमत 30000 रुपये से कम हैं। आइये जानते हैं कौन सा फोन आपके लिए बेहतर है।

OnePlus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a कीमत

  • कीमत की बात करें तो Nothing Phone 2a को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। फोन का टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में आया है।
  • वहीं अगर OnePlus Nord CE 4 की बात करें तो इसके 8GB + 128 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 24,999 रुपये है और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये है। इसकी सेल 4 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - MS Office से अलग होगा वीडियो कॉलिंग एप Teams, यूरोपियन यूनियन के कहने पर माइक्रोसॉफ्ट ने लिया फैसला

OnePlus Nord CE 4 vs Nothing Phone 2a स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स OnePlus Nord CE 4
Nothing Phone 2a
डिस्प्ले 6.7 inch की AMOLED डिस्प्ले 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
प्रोसेसर  Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर डायमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर
कैमरा 50MP Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर 50MP प्राइमरी सेंसर
स्टोरेज 8GB रैम और 256GB स्टोरेज 12GB रैम और 256GB स्टोरेज
बैटरी 5,500mAh की बैटरी 5000 mAh की बैटरी

यह भी पढ़ें- Nothing Phone 2a vs POCO X6: मिड सेगमेंट में किस फोन को खरीदना फायदे की डील, परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट; जानिए पूरा डिफरेंस