विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Office से अलग होगा वीडियो कॉलिंग एप Teams, यूरोपियन यूनियन के कहने पर माइक्रोसॉफ्ट ने लिया फैसला

Published: Tue, 02 Apr 2024 03:20 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 03:29 PM (IST)

Teams को 2017 में Office 365 फ्री में जोड़ा गया था और बाद में बिजनेस के लिए इसने Skype की ...और पढ़ें

ऑफिस से अलग होगा वीडियो कॉलिंग एप Teams
ऑफिस से अलग होगा वीडियो कॉलिंग एप Teams

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। यूरोपियन यूनियन (EU) ने टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट पर टीम्स और ऑफिस के एक साथ होने के कारण जुर्माना लगाया था। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और ऑफिस बंडल 2020 से यूरोप में जांच के दायरे में है। लेकिन इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट ने एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने ग्लोबली ऑफिस और टीम्स को अलग कर दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट (MSFT.O) ने नया टैब खोला है और कहा कि वह वैश्विक स्तर पर अपने चैट और वीडियो ऐप टीम्स को अपने ऑफिस से अलग से बेचेगा।

अलग होंगे टीम और ऑफिस

Teams को साल 2017 में Office 365 फ्री में जोड़ा गया और बाद में बिजनेस के लिए Skype की जगह ले ली। कोविड 19 के दौरान माइक्रोसॉफ्ट टीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के कारण लोकप्रिय हुई थी। वर्तमान समय में प्लेटफॉर्म के करोड़ों यूजर्स हैं। टीम और ऑफिस के अलग होने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि अपने ग्राहकों के लिए स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए M365 और O365 से टीमों को अलग कर रहे हैं।

शिकायत पर लिया गया फैसला

Microsoft की एक सर्विस के साथ दूसरी सर्विस देने पर स्लैक ने कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल क रहा है। इसकी शिकायत भी की गई थी। हालांकि अब शिकायत के आधार पर ही इन दोनों को अलग कर दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 1 अप्रैल ये दोनों ही सर्विस यूजर्स के इस्तेमाल के लिए अलग उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें- बिना अकाउंट के इस्तेमाल कर पाएंगे ChatGPT, नहीं शेयर करनी होगी पर्सनल जानकारी; यूजर्स को मिला नया फीचर

ये भी पढ़ें- Incognito Lawsuit को निपटाने के लिए Google डिलीट करेगा यूजर्स का डेटा, जानिए क्या है पूरा मामला?