Nokia 6.1 Plus में मिलेगा Android 9 Pie अपडेट, इन आसान स्टेप्स से करें इंस्टॉल
नोकिया और गूगल के बीच करार हुआ है, जिसमें नोकिया के एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स में एंड्रॉइड के लेटेस्ट अपडेट को रोल आउट किया जाएगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Nokia 6.1 Plus के लिए Android 9 Pie बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले Android 9 Pie का अपडेट नोकिया के एक और डिवाइस Nokia 7 Plus के लिए जारी किया गया था। आपको बता दें कि एंड्रॉइड 9 पाई को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया है। इसे नोकिया, गूगल, वनप्लस समेत कई प्रीमियम और मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया जा चुका है। आपको बता दें कि एचएमडी ग्लोबल के इस लेटेस्ट मिड रेंज के स्मार्टफोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। नोकिया और गूगल के बीच करार हुआ है, जिसमें नोकिया के एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स में एंड्रॉइड के लेटेस्ट अपडेट को रोल आउट किया जाएगा।
इस तरह मिलेगा Android 9 Pie का अपडेट
- अगर, आप भी नोकिया के डिवाइस में Android 9 Pie अपडेट चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
- सबसे पहले आपको अपने डिवाइस को नोकिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको अपने ई-मेल आईडी और नोकिया के स्मार्टफोन के IMEI नबंर की जरूरत होगी।
- अपने फोन का IMEI नंबर जानने के लिए आपको डायल पैड में जाकर *#06# टाइप करना होगा। ऐसा करते ही आपको अपने फोन का IMEI नंबर दिखाई देगा।
- एक बार अकाउंट बना लेने के बाद आपको OTA (ओवर द एयर) अपडेट के लिए डिवाइस को इनेबल करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर रिक्वेस्ट फॉर OTA ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने डिवाइस में जाकर सेटिंग्स ऑप्शन में जाना होगा। यहां आपको अबाउट फोन का ऑप्शन दिखेगा। यहां पर टैप करके चेक फॉर अपडेट पर टैप करें।
- अपडेट पर चेक करने पर आपको एंड्रॉइड का लेटेस्ट अपडेट दिकाई देगा। इसे डाउनलोड करें और इंस्टॉल कर लें। फिर फोन को रिस्टार्ट करते ही आपको लेटेस्ट एंड्रॉइड 9.0 फोन में मिलेगा।
- अगर, किसी कारणवश आपको चेक फॉर अपडेट पर टैप करते ही नया अपडेट नहीं दिखाई देता है तो आपको वेबसाइट पर रजिस्टर करने के 12 घंटे के बाद इंतजार करना होगा। इसके बाद आपको फिर से फोन में चेक फॉर अपडेट करना होगा और आपको लेटेस्ट अपडेट मिल जाएगा।
- अगर, आपको लेटेस्ट एंड्रॉइड पसंद नहीं आ रहा है तो आप अपने पुराने एंड्रॉइड ओरियो 8.1 में भी अपने फोन को वापस ले आ सकते हैं। इसके लिए फिर से आपको वेबसाइट पर जाना होगा और रिवर्ट बैक टू एंड्रॉइड 8.1 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फोन में जाकर अपडेट चेक करके ऊपर के प्रोसेस को दोहराएं।
- उम्मीद है कि इन स्टेप्स की मदद से आप भी एंड्रॉइड के लेटेस्ट अपडेट का आनंद ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung के स्मार्टफोन्स पर 62 फीसद तक डिस्काउंट
Facebook ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग डिवाइस, जानें इसके खास फीचर्स
Honor 8C की जानकारियां हुई लीक, इस खास प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च