विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर बैठे पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए अपनाएं ये 6 आसान स्टेप्स, मिनटों में होगा काम

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Thu, 28 Jun 2018 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 05:32 PM (IST)

mPassportSeva एप में भारत सरकार की तरफ से नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब यूजर्स देश के किसी भी कोने से एप के जरिए नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

घर बैठे पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए अपनाएं ये 6 आसान स्टेप्स, मिनटों में होगा काम
घर बैठे पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए अपनाएं ये 6 आसान स्टेप्स, मिनटों में होगा काम

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। mPassportSevaएप में भारत सरकार की तरफ से नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब यूजर्स देश के किसी भी कोने से एप के जरिए नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने mPassportSeva एप पर अकाउंट बना सकते हैं। लेकिन सबसे पहले इस एप के बारे में आपको बताते हैं।

MPassport Seva App: एप को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एप को अब तक 10 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। एप को 3.9 स्टार मिला है जिसे 12 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 2.2 एमबी है।

एप के जरिए यूजर्स नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा एप्लिकेशन फॉर्म के लिए ऑन लाइन पेमेंट कर सकते हैं। साथ ही अप्वाइंटमेंट, शेड्यूलिंग, रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन जैसी सेवाओं को एप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीपीसी(पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट) और जीईपी(ग्लोबल इंट्री प्रोग्राम) के लिए बैकग्राउंड वैरिफिकेशन जैसी सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो जानते हैं कि आप कैसे एप में अपना अकाउंट बना सकते हैं।

Step 1: अपने स्मार्टफोन में MPassport Sevaएप पर जाएं और New User Registration पर टैप करें।

Step 2: इसके बाद Passport Office पेज पर आपको कई ऑप्शन्स दिखेंगे। यहां आप जिस शहर में रह रहे हैं उसे सेलेक्ट करें।

Step 3: इसके बाद अपना नाम, सरनेम, डेट ऑफ बर्थ और ईमेल आईडी की जानकारी डालें

Step 4: इसके बाद आपको सोशल मीडिया की तरह यूजर आईडी बनानी होगी। आपकी पसंद का नाम क्या मौजूद है या नहीं ये एप आपको बताएगा, इसके अलावा आपको पासवर्ड सेट करना होगा। आप अपने ईमेल आईडी को लॉग इन आईडी बना सकते हैं।

Step 5: आपको सिक्योरिटी के लिए एक सवाल रखना होगा और उसका जवाब भी सेट करना होगा। पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में यह आपको काम आता है।

Step 6: कन्फर्मेशन के बाद आपको Captcha code भरना होगा जो एक इमेज में टेक्स्ट के फॉर्म में होगा। इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

यह भी पढ़ें:

स्मार्टफोन्स को लेकर इन 3 अफवाहों का क्या आप भी हो चुके हैं शिकार?

1 मिनट से भी कम समय में बदलें अपने नए Gmail का पासवर्ड, पढ़ें प्रोसेस

Whatsapp पर अपनी सारी Chats को करें बैकअप और रिस्टोर, फॉलो करें ये 6 स्टेप्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।