Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections 2024: किस पोलिंग बूथ पर डालेंगे आप वोट, फ्री में ऐसे चेक कर सकते हैं पूरी जानकारी

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 05:30 PM (IST)

    जिस दिन वोट डालने जाना होता है उस दिन वोटर लिस्ट में नाम खोजना एक मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन आप ऐसा करने से बच सकते हैं। एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप पता कर पाएंगे कि आपको किस पोलिंग बूथ (Polling Booth) पर वोट डालने जाना होगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

    Hero Image
    पोलिंग बूथ के बारे में ऐसे पता करें जानकारी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की शुरुआत हो रही है। 7 चरणों में समाप्त होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए कई डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। इस खबर में डॉक्यूमेंट से थोड़ा अलग हटकर जानकारी देने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल होता क्या है कि जिस दिन वोट डालने जाना होता है उस दिन वोटर लिस्ट में नाम खोजना एक मुश्किल काम हो जाता है। लेकिन आप ऐसा करने से बच सकते हैं। एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिससे आप पता कर पाएंगे कि आपको किस पोलिंग बूथ (Polling Booth) पर वोट डालने जाना है और आपका ऑफिसर कौन है। 

    घर बैठे पता कर सकते हैं Polling Booth

    आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन एक छोटा सा प्रोसेस फॉलो करना होगा। ऐसा करने से आपके समय की बचत तो होगी ही, साथ ही वोटिंग वाले दिन भगदड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।

    फॉलो करना है ये तरीका

    • पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाना होगा।
    • होम पेज पर ही "नो यॉर पोलिंग स्टेशन एंड ऑफिसर" के बारे में जानने का विकल्प आएगा। जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
    • इसके बाद EPIC नंबर फिल करें और कैप्चा डालें, जिसके बाद सर्च वाले ऑप्शन पर टैप कर दें।
    • इसके बाद आपके पोलिंग बूथ की जानकारी सामने आ जाएगी।

    ऐप से भी मिलती है सुविधा

    पोलिंग बूथ की जानकारी के लिए आप ऐप की भी मदद ले सकते हैं। Voter Helpline App एंड्रॉइड और iOS दोनों ही यूजर्स के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करने हैं।

    Voter Helpline App को इंस्टॉल कर लेना है। इसके बाद फाइंड यॉर पोलिंग स्टेशन पर टैप करना है।

    इसके बाद स्टेट, डिस्ट्रिक्ट और विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी फिल करनी होगी। अब आखिर में सर्च पर टैप करना है और आपके सामने जानकारी आ जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: उठाना चाहते हैं योजनाओं का लाभ तो ऐसे अपडेट करें 10 साल पुराना आधार कार्ड, फ्री मिल रही सर्विस

    ये भी पढ़ें- Voter Slip Download: वोटर स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप, नहीं पड़ेगी साइबर कैफे जाने की जरूरत

    ये भी पढ़ें- बचपन में खिंचवाई थी आधार की फोटो तो अब बदलने का आ गया है टाइम, जानिए कैसे कर सकते हैं अपडेट