विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paytm UPI Lite: अब 'लाइट' हो गया Paytm का इस्तेमाल, कुछ ही पलों में कर सकेंगे किसी को भी पेमेंट

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Thu, 16 Feb 2023 11:40 AM (IST)

हाल ही में Paytm ने अपने UPI लाइट विकल्प को पेश किया है। इसकी मदद से आप रीयल टाइम में ...और पढ़ें

Paytm UPI Lite: Process to use Paytm lite, know step by step process
Paytm UPI Lite: Process to use Paytm lite, know step by step process

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में बीते कुछ सालों में ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। कंपनी समय समय पर अपने नए अपडेट के साथ आते हैं। ये अपडेट यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आज भी हम ऐसे ही एक अपडेट की जानकारी लेकर आए है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Paytm UPI Lite?

Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने UPI lite को पेश किया है। यह सुविधा Paytm प्लेटफॉर्म पर केवल एक क्लिक के साथ रीयल-टाइम, छोटे-मूल्य वाले UPI लेनदेन को सक्षम बनाती है। UPI LITE तेजी से लेनदेन की सुविधा देता है, जो डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा मिलने वाली एक सुविधा है।

बता दें कि इसको आपको अपने Paytm पर इसका सेटअप करना पड़ेगा। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इस UPI LITE का सेटअप और इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp ने Telegram के लिए दी चेतावनी, कहा नुकसानदायक हो सकता हैं उपयोग

Paytm UPI Lite का कैसे करें सेटअप?

Paytm प्लेटफॉर्म पर UPI लाइट इंस्टाल करने के लिए आपको हमारे द्वारा बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये शुरू करते हैं।

  • सबसे पहले iOS या एंड्रॉयड पर Paytm ऐप खोलें।
  • अब होम पेज के ऊपरी बाएं कोने में ‘प्रोफाइल’ बटन पर टैप करें।
  • इसके बाद ‘UPI और पेमेंट सेटिंग’ पर क्लिक करें और ‘अदर सेटिंग’ सेक्शन में ‘UPI LITE’ चुनें।
  • अब UPI लाइट के लिए योग्य बैंक खाता चुनें।
  • इसके बाद ‘Add Money to Activate UPI LITE’ पेज पर वह राशि दर्ज करें जिसे आप अपने UPI लाइट खाते में जोड़ना चाहते हैं।
  • अब अपना MPIN दर्ज करें और अपना UPI लाइट खाता बनाने के लिए इसे मान्य करें।
  • एक बार आपका UPI लाइट खाता सेट हो जाने के बाद, आप एक ही टैप के साथ भुगतान कर सकते हैं।

कैसे करता है काम?

एक बार UPI लाइट वॉलेट लोड हो जाने के बाद यूजर तुरंत और आसानी से 200 रुपये के मूल्य तक के लेन-देन को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा UPI लाइट दिन में दो बार अधिकतम 2,000 रुपये जोड़ने में सक्षम बनाता है। यानी कि आप पूरे दिन में 4,000 रुपये तक जोड़ सकते है।

क्या हैं फायदे?

UPI लाइट यूजर्स को ट्रान्जेक्शन की सीमा से प्रतिबंधित किए बिना छोटे अमाइंट के साथ कई UPI भुगतान जल्दी से करने में सक्षम बनाता है। इसके साथ ही यह कम मूल्य के ट्रान्जेक्शन को कोर बैंकिंग से दूर रखता है। यह यूजर को सहज भुगतान अनुभव देता है और इस तरह के लेनदेन केवल Paytm बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में दिखाई देंगे।

Paytm का कहना है कि UPI के माध्यम से 50% से अधिक लेनदेन 200 के मूल्य से कम के हैं। Paytm के भीतर UPI लाइट की यह शुरूआत लेनदेन की सफलता दर को बढ़ाएगी, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें - अब भांग का ऐड दिखाएगा Twitter, ऐसा विज्ञापन दिखाने वाला पहला सोशल मीडिया प्लेटफार्म