विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का ₹999 या Airtel का ₹899? जानिए किस प्लान में मिलेगा डेटा, OTT और AI का असली मजा

Published: Sat, 25 Jul 2026 10:30 AM (IST)

अगर आप Jio के 999 रुपये और Airtel के 899 रुपये प्लान को लेकर असमंजस में हैं। तो आइए जानते ...और पढ़ें

Jio के 999 रुपये और Airtel 899 रुपये वाले प्लान के बीच समझें अंतर। Photo- ChatGPT.

Jio के 999 रुपये और Airtel 899 रुपये वाले प्लान के बीच समझें अंतर। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सही लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान चुनना अब सिर्फ कीमत तक सीमित नहीं रह गया है। आज टेलीकॉम ऑपरेटर्स ऐसे पैकेज पेश कर रहे हैं जिनमें डेटा, कॉलिंग मिनट्स, एंटरटेनमेंट पैक्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और यहां तक कि AI-बेस्ड सर्विसेज भी शामिल हैं। अगर आप Jio के 999 रुपये वाले पैक और Airtel के 899 रुपये वाले प्लान के बीच उलझे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यां Jio के 999 रुपये और Airtel के 899 रुपये के प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी, डेटा बेनिफिट्स, बंडल पर्क्स और ओवरऑल वैल्यू की तुलना की है, जो आपको अपनी जरूरतों के हिसाब से सही प्लान चुनने में मदद करेगी।

Jio का 999 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज

अगर आपके पास Jio का सिम है, तो आपको 999 रुपये वाले प्लान की जानकारी जरूर होगी, जो 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। हालांकि, अगर आप इस लिमिट को खत्म कर लेते हैं, तो भी इंटरनेट चलता रहेगा लेकिन स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी। ये प्लान एलिजिबल यूजर्स को Jio True 5G कवरेज वाले इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है।

डेटा बेनिफिट्स के अलावा, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और डेली 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, रीचार्ज में तीन महीने का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज भी शामिल है।

Jio इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है, जिसकी कीमत कंपनी 35,100 रुपये बता रही है। इसके साथ 5TB क्लाउड स्टोरेज और दूसरे AI फीचर्स भी मिलते हैं।

Airtel 899 प्रीपेड रीचार्ज

दूसरी ओर, Airtel का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान केवल 84 दिनों के लिए वैलिड है। डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा पाने के हकदार हैं और लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाएगी।

सब्सक्राइबर्स को प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स भी मिलती हैं। अगर आपको मैसेजिंग पसंद है, तो आप डेली मिलने वाले 100 SMS का भी फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि लिमिट खत्म होने के बाद हर STD SMS के लिए 1.5 रुपये का चार्ज लगेगा।

इस रीचार्ज में फ्री हेलो ट्यून्स भी शामिल हैं, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के हर 30 दिन में एक ट्यून सेट कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। एअरटेल की शर्तों के मुताबिक, एलिजिबल सब्सक्राइबर्स सपोर्टेड एरियाज में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी एक्सेस पा सकते हैं।

Jio ₹999 vs Airtel ₹899: आपको कौन सा चुनना चाहिए?

अगर आप थोड़े पैसे बचाना चाहते हैं, तो आप Airtel के 899 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 1.5GB डेटा और 100 SMS मिलते हैं। हालांकि, दोनों के बीच ये सबसे ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी प्लान नहीं है, क्योंकि Jio का 999 रुपये वाला प्लान बेसिक कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ बेहतर एंटरटेनमेंट और AI फीचर्स ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में बिना इंटरनेट स्टूडेंट्स कैसे भेज रहे मैसेज? इस टेक्नोलॉजी को लेकर हो रही खूब चर्चा