विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का ऐसा मंथली प्लान जिसमें YouTube Premium से लेकर डेटा-कॉलिंग और OTT का पूरा मजा

Published: Sun, 18 Jan 2026 04:00 PM (IST)

कुछ वक्त पहले रिलायंस जियो ने ₹500 में एक नया 'हैप्पी न्यू ईयर' प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह प्लान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी Jio सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और एक बढ़िया मंथली प्लान ढूंढ रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, Reliance Jio ने हाल ही में सिर्फ ₹500 में एक स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को कंपनी ने 'हैप्पी न्यू ईयर प्लान' के तौर पर पेश किया है, जिसमें न सिर्फ फ्री YouTube Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है, बल्कि डेटा, कॉलिंग के फायदे और कई OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। आइए इस शानदार प्रीपेड प्लान के बारे में और डिटेल में जानते हैं।

जियो का 500 रुपये वाला प्लान

इस जियो रिचार्ज प्लान की कीमत ₹500 है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह प्लान कुल 56GB डेटा देता है, यानी आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा, इस प्लान में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग शामिल है। आपको रोजाना 100 SMS मैसेज भेजने की सुविधा भी मिलती है, जो आपकी मैसेजिंग की जरूरतों को पूरा करेगी। इतना ही नहीं, इस प्लान में कई OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

फ्री में इतने सारे OTT सब्सक्रिप्शन

इस रिचार्ज प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले OTT सब्सक्रिप्शन हैं।

  • YouTube Premium
  • Prime Video Mobile Edition
  • JioHotstar (TV/Mobile)
  • Sony LIV
  • ZEE5
  • Lionsgate Play
  • Discovery+
  • Sun NXT
  • Kanchha Lannka
  • Planet Marathi
  • Chaupal
  • Hoichoi
  • FanCode
  • JioTV और JioAICloud

इस प्लान के साथ ये सभी OTT आपको बिलकुल फ्री में मिलने वाले हैं।

ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे

न सिर्फ OTT बल्कि इस प्लान में कंपनी कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दे रही है। नए कनेक्शन पर JioHome का 2-महीने का फ्री ट्रायल और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी फ्री मिल रही है। साथ ही प्लान में Google Gemini का 18-महीने का Pro Plan भी फ्री में मिल रहा है, जिसकी कीमत हजारों रुपये है।

यह भी पढ़ें- BSNL का एक और धमाकेदार ऑफर: 5000GB डेटा, 200Mbps की हाई-स्पीड और OTT एक्सेस भी सस्ते में