यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iQOO Z9 Lite 5G: 50MP Sony AI कैमरा फोन कल होगा लॉन्च, ये खूबियां जीत सकती हैं आपका दिल
iQOO कल अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 50MP Sony AI कैमरा वाला फोन iQOO Z9 Lite 5G लॉन्च कर रहा ...और पढ़ें

HighLights
- iQOO Z9 Lite 5G अमेजन पर लिस्ट किया गया है।
- iQOO Z9 Lite 5G 5000mAh बैटरी के साथ आएगा।
- iQOO का नया फोन 6GB वर्चुअल रैम के साथ आएगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO कल अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 50MP Sony AI कैमरा वाला फोन iQOO Z9 Lite 5G लॉन्च कर रहा है। इस फोन का लैंडिंग पेज कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर लाइव कर चुकी है। इस फोन को कंपनी दो कलर ऑप्शन में शोकेस कर रही है। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस फोन को लेकर कंपनी लॉन्च से पहले ही कई स्पेक्स को लेकर जानकारियां दे चुकी है। इस आर्टिकल में iQOO के स्पेक्स को लेकर ही जानकारियां दे रहे हैं। फोन के इन स्पेक्स को लेकर आप यह तय कर सकते हैं कि फोन किन खूबियों की वजह से खरीदा जा सकता है।
किन खूबियों के साथ आ रहा है फोन

पावरफुल चिपसेट के साथ आ रहा फोन
.jpg)
iQOO Z9 Lite 5G फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है। फोन Octa-core सीपीयू आर्टिटेक्चर, 4,14,564 AnTuTu Score और 2.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ एक बेहतरीन डिवाइस होगा।
दमदार बैटरी से लैस होगा फोन
iQOO Z9 Lite 5G फोन को कंपनी 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ ला रही है। फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि डिवाइस 9 घंटे गेमिंग, 84 घंटे म्यूजिक प्लेबैक, 32 घंटे सोशल मीडिया, 23 घंटे बिंज वॉचिंग का मजा ले सकते हैं।
स्मूद ऐप स्विचिंग का लें मजा
iQOO अपने अपकमिंग फोन को 6GB+6GB रैम के साथ ला रहा है। कंपनी वर्चुअल रैम के साथ दावा करती है कि यह फोन ऐप स्विच करने को लेकर स्मूदली काम करेगा।
.jpg)
इसके साथ ही फोन हैसल-फ्री स्वाइपिंग को लेकर बेस्ट डिवाइस होगा। इसके अलावा फोन, 128GB स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है। फोन 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ लाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः iQOO Neo 9s Pro+ चाइना में लॉन्च: खूबसूरत डिजाइन के साथ 120w फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और भी है बहुत कुछ खास
दमदार कैमरा के साथ आएगा फोन
.jpg)
iQOO Z9 Lite 5G फोन को 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा के साथ लाया जा रहा है।
हाई ब्राइटनेस मोड के साथ आएगा फोन
iQOO Z9 Lite 5G फोन को 840nits हाई ब्राइटनेस मोड के साथ लाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि तेज धूप में फोन का इस्तेमाल बेहतरनी व्यूइंग एक्सपीरियंस लेने के साथ कर सकते हैं।
