विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन निकलने से 15 मिनट पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट; जानें कैसे होगी बुकिंग

Published: Fri, 08 Aug 2025 07:30 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में डिपार्चर से 15 मिनट पहले टिकट खरीदने की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा साउथ रेलवे जोन में उपलब्ध है जिसमें तमिलनाडु केरल कर्नाटक और आंध्रप्रदेश शामिल हैं। रियल टाइम टिकट बुकिंग की यह सुविधा अभी 8 ट्रेनों में उपलब्ध है। IRCTC की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से टिकट बुक किया जा सकता है।

वंदे भारत में अब डिपार्चर से 15 मिनट पहले बुक करें टिकट!
वंदे भारत में अब डिपार्चर से 15 मिनट पहले बुक करें टिकट!

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में टिकट मिलना काफी मुश्किल है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में डिपार्चर के 15 मिनट पहले टिकट खरीदने की सुविधा दी है। यह सुविधा उन लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, जिन्हें बहुत अर्जेंट में यात्रा करनी होती है। वंदे भारत में फिलहाल यह सेवा साउथ रेलवे (SR) जोन में उपलब्ध है। इसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

साउथ रेलवे जोन ने 15 मिनट पहले टिकट बुकिंग करने की यह सुविधा रेल यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए दी है। रियल टाइम टिकट बुकिंग की यह सुविधा अभी सिर्फ 8 ट्रेनों में उपलब्ध है। ये सभी ट्रेन साउथ रेलवे जोन की हैं।

15 मिनट पहले कैसे बुक करें टिकट

स्टेप 1 - सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट या फिर IRCTC की ऐप में लॉगइन करना होगा।

स्टेप 2 - अब आपको अपने ट्रिप की डिटेल्स जैसे - बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन, डेट की जानकारी देनी है। इसके साथ ही आपको वंदे भारत एक्सप्रेस को सिलेक्ट करना होगा।

स्टेप 3 - अगले पेज पर आपको उपलब्ध सीट दिख जाएंगी। अपनी पसंद की क्लास, एग्जीक्यूटिव या चेयर कार सिलेक्ट कर कन्फर्म करें।

स्टेप 4 - अब आपको टिकट के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और टिकट आपको एसएमएस, ईमेल और वॉट्सऐप पर मिल जाएगा।

किन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में उपलब्ध है ये सुविधा

  • 20631 मंगलुरु सेंट्रल - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल
  • 20632 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - मंगलुरु सेंट्रल
  • 20627 चेन्नई एग्मोर - नागरकोइल
  • 20628 नागरकोइल - चेन्नई एग्मोर
  • 20642 कोयंबटूर - बेंगलुरु छावनी
  • 20646 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव
  • 20671 मदुरै - बेंगलुरु छावनी
  • 20677 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - विजयवाड़ा

रेलवे का कहना है कि यह सुविधा भारतीय रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में अपडेट के बाद शुरू हुई है। अब तक, वंदे भारत ट्रेन के अपने पहले स्टेशन से शुरू होने के बाद, बीच के स्टेशनों के लिए टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं थी। भले ही सीट खाली क्यों न हों।

अपडेट के बाद यह लिमिट खत्म हो गई है। अब यात्री किसी ट्रेन के बीच के स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन के प्रस्थान से 15 मिनट पहले टिकट बुक कर सकते हैं। उम्मीद है कि भविष्य में अन्य ट्रेनों में इस तरह की सुविधा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- काम की बात: अगर बारिश में भीग जाए फोन... तो घबराएं नहीं, तुरंत अपनाएं ये तरीके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।