Jeevan Pramaan एप से लाइफ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे जनरेट करें, चेक करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
पेंशनर्स को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होता है, जिसके लिए सरकार ने अब डिजिटल विकल्प दिया है। ...और पढ़ें

जीवन प्रमाण ऐप से ऑनलाइन जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
HighLights
पेंशनर्स को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य।
सरकार ने डिजिटल विकल्प दिया, बैंक जाने की जरूरत नहीं।
जीवन प्रमाण ऐप से आधार बायोमेट्रिक द्वारा ऑनलाइन सबमिट करें।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में पेंशनर्स को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) सब्मिट करना होता है। पहले इसके लिए पेंशनर्स को बैक या पोस्ट ऑफिस जाना होता था। यह बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए थोड़ा मुश्किल होता था। अब सरकार ने उन्हें डिजिटल विकल्प भी दे दिया है। यूजर्स आधार बेस्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की मदद से ऑनलाइन अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेशन (DLC) जमा कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट कैसे सब्मिट किया जा सकता है। इसकी जानकारी दे रहे हैं।
Life Certificate और Jeevan Pramaan App क्या है?
लाइफ सर्टिफिकेट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसे पेंशनर्स को अपने पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन अथॉरिटी (जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस) को जमा करना होता है। इस डॉक्यूमेंट से यह कन्फर्म होता है कि वे जीवित हैं और पेंशन प्राप्त करने के पात्र हैं। यह सर्टिफिकेट हर साल नवंबर में जमा करना होता है।
भारत सरकार ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए जीवन प्रमाण पत्र स्कीम के तहत इस प्रोसेस को ऑनलाइन कर दिया है। यूजर्स आधार बेस्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की मदद से ऑनलाइन डिजिटल प्रमाण पत्र जनरेट कर सकते हैं। एक बार यह जनरेट हो जाने के बाद ऑनलाइन सेव रहता है और पेंशनर्स और पेंशन डिस्ट्रीब्यून अथॉरिटी इसे एक्सेस कर सकते हैं।
Digital Life Certificate के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करने से पहले नीचे लिखे दस्तावेज अपने पास रख लें।
- आधार कार्ड
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- पेंशन डिस्ट्रीब्यूशन अथॉरिटी में आधार रजिस्ट्रेशन
- बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेटर एप
जीवन प्रमाण से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैसे जनरेट और सब्मिट करें
स्टेप 1 - सबसे पहले जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) एप डाउनलोड करें।
स्टेप 2 - क्लाइंट एप्लीकेशन ओपन करें और डिवाइस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस या ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस करें। यह किसी एक बायोमैट्रिक डिवाइस के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन है। इसके लिए आपको आधार नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। मोबाइल नंबर में ओटीपी रिसीव होगा।
स्टेप 3 - ओटीपी वेरिफाइ हो जाने के बाद ऑपरेटर का नाम और ईमेल एडरेस सब्मिट करना होगा। जरूरी डिटेल्स सब्मिट करने के बाद स्कैन फिंगर ऑप्शन को सलेक्ट करें। ऑथेंटिकेशन सेक्सेसफुल होने के बाद आपको डिवाइस रजिस्ट्रेशन सेक्सेसफुल का मैसेज दिखाई देगा। ओके बटन में क्लिक कर पेंशनर्स ऑथेंटिकेशन को प्रोसीड करना होगा।
स्टेप 4 - पेंशनर्स ऑथेंटिकेशन स्क्रीन में आपको पेंशनर्स का आधार नंबर और मोबाइल नंबर एड करना होगा। इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। ओटीवी वेरिफाई हो जाने के बाद आपको ओके बटन पर टैप करना है। इसे बाद पेंशनर्स की जरूरी जानकारी भरनी होंगी।
स्टेप 5 - अब आपको एक छोटे ग्रे बॉक्स पर चेक करना होगा और Scan Finger बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपको फिंगरप्रिंट स्कैन पर पेंशनर्स की फिंगर स्कैन या फिर आइरिश स्कैन करना होगा। यह प्रोसेस बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए है।
स्टेप 6 - बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाने के बाद आपको डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट दिखाई देगा। इसके साथ पेंशनर्स के मोबाइल में इसकी जानकारी के लिए एसएमएस भी आ जाएगा। इस मैसेज में Jeevan Pramaan Certificate ID और Pramaan ID की डिटेल मिलेगी। यह लेटेस्ट सर्टिफिकेट लाइफ सर्टिफिकेश रिपोजिट्री में सेव हो जाएगा, जिसे पेंशनर्स और पेंशन डिट्रीब्यूशन एजेंसी जरूरत पड़ने पर एक्सेस कर सकते हैं।
स्टेप 7 - पेंशनर्स अपने लाइफ सर्टिफिकेट की पीडीएफ कॉपी भी सेव कर सकते हैं। इसे यूजर्स जीवन प्रमाण की वेबसाइट पर कभी भी एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें Jeevan Pramaan ID या आधार नंबर की जरूरत होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।