विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंगूठे को दें आराम! Instagram पर अपने आप बदलेंगी Reels; बस ये फीचर कर लें ऑन

Published: Fri, 10 Apr 2026 10:00 AM (IST)

Instagram Reels आजकल लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा और पॉपुलर जरिया बन गया है। हालांकि, नई वीडियो देखने के लिए इसे लगातार स्क्रॉल करना होता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे ऑटोमैटिक स्क्रॉल होने के लिए सेट कर सकते हैं।  

Instagram Reels के लिए ऐसे ऑन करें ऑटो-स्क्रॉल फीचर। Photo- Gemini AI.

Instagram Reels के लिए ऐसे ऑन करें ऑटो-स्क्रॉल फीचर। Photo- Gemini AI. 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram ने पिछले साल Reels के लिए ऑटो-स्क्रॉल का फीचर जारी किया था। इससे बिना अंगूठे को थकाए लंबे समय तक वीडियो देखने में मदद मिलती है। Instagram Reels के इस इन-बिल्ट ऑटो स्क्रॉल टूल से अगली क्लिप अपने आप ही चल जाती है। इससे बार-बार स्वाइप करने की जरूरत नहीं रहती और फीड लगातार चलता रहता है। आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

आपको बता दें कि ये फीचर रेगुलर Reels प्लेयर के अंदर ही काम करता है और इसके लिए किसी एडिशनल एप की जरूरत नहीं होती। ये Instagram के ऑफिशियल इंटरफेस के अंदर ही है। इस वजह से ये उन थर्ड-पार्टी टूल्स से ज्यादा सेफ है जो लॉगिन या परमिशन मांगते हैं। एक बार सेट हो जाने पर, ये तब तक स्क्रॉल करता रहता है जब तक यूजर इसे रोक नहीं देते। इसे चालू करने का तरीका बहुत आसान है।

Instagram Reels के लिए ऑटो स्क्रॉल कैसे इनेबल करें?

स्टेप 1: अपने Android या iOS फोन पर Instagram एप ओपन करें और Reels फीड पर जाएं। नीचे दिए गए बार पर Reels आइकन पर टैप करें। इसे ऑटोमैटिकली कोई रैंडम रील शुरू हो जाएगा। जब कोई Reel चलना शुरू हो जाए, तो स्क्रीन के राइट साइड देखें। वहां दूसरे एक्शन आइकन्स के साथ थ्री-डॉट्स वाला एक बटन दिखाई देगा।

स्टेप 2: उस Reel के लिए और ऑप्शन ओपन करने के लिए इस थ्री डॉट्स मेनू पर टैप करें। दिखाई देने वाली लिस्ट में, Auto Scroll देखें। इस फीचर को ऑन करने के लिए इसके बगल में दिए गए टॉगल का इस्तेमाल करें। ऑन होने के बाद, वापस रील पर जाएं। इसके ऑन होने के बाद मौजूदा रील अपने आप अगली Reel पर जाएगी। फिर लगातार ऐसा ही होता रहेगा।

ऑटो स्क्रॉल हैंड्स-फ़्री देखने के काम आता है। जैसे कि जब फोन किसी स्टैंड पर रखा हो या आप खाना बनाने जैसा काम कर रहे हों। ये उन यूजर्स के लिए भी सही है जो स्क्रीन को छुए बिना ट्रेंडिंग क्लिप्स, एंटरटेनमेंट वीडियोज या स्पोर्ट्स हाइलाइट्स देखना चाहते हैं।।

यूजर्स उसी मेनू पर वापस जाकर किसी भी समय Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल को बंद कर सकते हैं। हालांकि, जब तक आप इसे वापस बंद नहीं कर देते अगली बार एप ओपन करने पर Reels अपने आप ही स्क्रॉल होती रहेंगी। ये फीचर इस बात को नहीं बदलता कि एल्गोरिदम आपको क्या दिखाता है, बल्कि ये सिर्फ क्लिप्स के आगे बढ़ने के तरीके को बदलता है।

यह भी पढ़ें: 'Ghost Murmur': मीलों दूर से पहचान ली दिल की धड़कन; इस जादुई डिवाइस ने ईरान में बचाई अमेरिकी सैनिक की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।