विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गीजर ऑन कर लिया है तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, कम आएगा बिजली बिल

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:00 PM (IST)

सर्दियों में गीजर के इस्तेमाल से बिजली बिल कम करने के लिए चार महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें। सही तापमान सेट करने, बार-बार ऑन-ऑफ से बचने और नियमित सर्विसिंग से गीजर की लाइफ व ऊर्जा बचत दोनों होती है।

गीजर ऑन कर लिया है तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, कम आएगा बिजली बिल

गीजर ऑन कर लिया है तो रखें इन 4 बातों का ध्यान, कम आएगा बिजली बिल


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आ गया है और अब घरों में गीजर का यूज अब बढ़ने लगा है। सुबह नहाने से लेकर बर्तन धोने तक गर्म पानी की जरूरत महसूस होने लगी है। ऐसे में कई लोग गीजर को लंबे टाइम तक ऑन रखते हैं, जिस्की वजह से बिजली की खपत बढ़ सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी इलेक्ट्रिक गीजर है, तो इसका यूज करते टाइम कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

इससे न सिर्फ बिजली की बचत हो सकती है, बल्कि गीजर की लाइफ भी बेहतर हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसी 4 चीजें जिन्हें फॉलो करके आप बिजली बिल कम रख सकते हैं और गीजर का बिंदास इस्तेमाल कर सकते हैं।

बार-बार ऑन-ऑफ करने से बचें

सबसे पहले तो अगर आपको दिन में कई बार गर्म पानी की जरूरत पड़ रही है, तो हर बार गीजर को दोबारा गर्म करने के बजाय जरूरत के हिसाब से यूज करने की प्लनिंग करें। पानी गर्म होने के बाद गीजर ऑफ कर दें। साथ ही बेवजह इसे लंबे टाइम तक ऑन न छोड़ें। इससे बिजली की खपत कम रखने में हेल्प मिलेगी।

सही तापमान पर सेट करें

इसके बाद गीजर का तापमान सेट करें। बहुत ज्यादा तापमान रखने से बिजली की खपत बढ़ सकती है। इसे भी जरूरत के हिसाब से सेट करें। आमतौर पर 50 से 55 डिग्री सेल्सियस का तापमान नॉर्मल इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। इससे पानी जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होगा और ऊर्जा की बचत करने में हेल्प मिलेगी।

गीजर की रेगुलर सर्विस भी कराएं

साथ ही गीजर की समय-समय पर सफाई और सर्विसिंग भी करवाएं। लंबे टाइम तक यूज होने पर टैंक में स्केल और खनिज जमा हो सकते हैं। इसकी वजह से हीटिंग की क्षमता खराब हो सकती है और पानी गर्म करने में ज्यादा टाइम लग सकता है।

सही क्षमता वाला गीजर

गीजर खरीदते वक्त फैमिली मेंबेरस और पानी की जरूरत के हिसाब से उसकी क्षमता चुनें। छोटी फैमिली के लिए बहुत ज्यादा क्षमता वाला गीजर खरीदना जरूरी नहीं है और जरूरत से कम क्षमता वाला गीजर बार-बार गर्म पानी खत्म होने के चलते दोबारा ऑन करना पड़ सकता है। सही क्षमता चुनने से बिजली की खपत को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।