विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लैपटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें, कीबोर्ड का ये शॉर्टकट आएगा काम, ऐसे करें इस्तेमाल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 03 Aug 2023 04:07 PM (IST)

एक इंटरनेट यूजर को काम करने के दौरान डिवाइस पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग की जरूरत पड़ती है। फोन पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग ...और पढ़ें

how to record screen in laptop use this keyboard shortcut
how to record screen in laptop use this keyboard shortcut

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन और लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत से कामों में एक जैसा ही होता है। कई बार देखा जाता है कि एक आम यूजर को स्मार्टफोन के बारे में ठीकठाक जानकारी होती है, लेकिन वहीं बात जब लैपटॉप की आती है तो बहुत कम यूजर्स को एडवांस फीचर्स की जानकारी होती है।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग की बात करें तो स्मार्टफोन यूजर फोन में अपनी जरूरत के मुताबिक नोटिफिकेशन वाले टोगल बार में इस आइकन को पा लेता है। लैपटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना कुछ यूजर्स को मुश्किल काम लग सकता है। इस आर्टिकल में एक आसान ट्रिक की ही जानकारी दे रहे हैं, इस ट्रिक की मदद से यह मुश्किल काम चुटकियों में हो सकता है।

लैपटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें

लैपटॉप में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए कोई आइकन नहीं मिलता है। हालांकि, लैपटॉप पर काम करने का एक फायदा यह होता है यूजर लंबी सेटिंग वाले प्रोसेस को फॉलो न कर कुछ शॉर्टकट की मदद से मुश्किल काम भी जल्दी कर सकता है। लैपटॉप में कीबोर्ड शॉर्टकट की मदद से यूजर का काम जल्दी होता है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए भी कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट

स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए यूजर को लैपटॉप में तीन बटनों का इस्तेमाल करना होता है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए सबसे पहले उस स्क्रीन को ओपन करें जिसमें नजर आ रही जानकारियों को आप संभाल कर रखना चाहते हैं। अब स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए कीबोर्ड पर Windows+Alt+R एक साथ दबाएं।

इन तीन बटनों को एक साथ दबाने के साथ ही स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है। स्क्रीन रिकॉर्ड हो रही है या नहीं इसकी जानकारी स्क्रीन पर टाइमर के साथ चेक की जा सकती है।

इन तीन बटनों को एक साथ प्रेस करने के साथ ही यह टाइमर ऑन होकर लैपटॉप स्क्रीन की दायीं ओर देखा जा सकता है। इस दौरान आप जो भी एक्टिविटी करते हैं सबकी रिकॉर्डिंग होने लगेगी।