इस एक ट्रिक से चोरी होने के बाद स्मार्टफोन का लग जाएगा पता
स्मार्टफोन में लगा GPS चिप इसके एक्जेक्ट लोकेशन के 4 मीटर तक के बारे में बताता है।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। आपके स्मार्टफोन में जीपीएस चिप लगा होता है, जो आपके लोकेशन के बारे में जानकारी देता है। अगर, आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाता है तो आप स्मार्टफोन के लोकेशन हिस्ट्री के जरिए इसका पता लगा सकते हैं। आपको बता दें कि स्मार्टफोन में लगा जीपीएस चिप इसके एक्जेक्ट लोकेशन के 4 मीटर तक के बारे में बताता है। आज हम आपको आपरे स्मार्टफोन के लोकेशन हिस्ट्री को मैनेज करने के बारे में कुछ स्टेप्स बताने जा रहे हैं। फोन के गुम होने के बाद इसी की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को आसानी से ढूढ़ सकते हैं।
लोकेशन हिस्ट्री इस तरह करें इनेबल
Step 1: फोन के लोकेशन हिस्ट्री को आपको सबसे पहले इनेबल करना होगा। इसके बाद ही आप अपने फोन के लोकेशन को सर्च करने इसके गुम होने के बाद ढ़ूढ सकते हैं।
Step 2: आप जब अपना स्मार्टफो पहली बार सेट-अप करते हैं तो आपको लोकेशन हिस्ट्री इनेबल करने के बारे में प्रोम्प्ट भी करता है।
Step 3: अगर, आपने अपने लोकेशन हिस्ट्री को इनेबल नहीं किया है तो सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन में गूगल ऐप को टैप करें।
Step 4: इसके बाद आप सेटिंग्स का चुनाव करें, फिर गूगल एक्टिविटि कंट्रोल को नेविगेशन मैन्यु में से चुनें।
Step 5: इसके बाद गूगल लोकेशन हिस्ट्री पर टैप करके इसके लोकेशन हिस्ट्री को इनेबल कर लें। जैसे ही आप लोकेशन हिस्ट्री पर टैप करते हैं आपको अपने डिवाइस के लोकेशन के बारे में डिटेल में जानकारियां मिल जाती हैं।
इस तरह देखें अपने स्मार्टफोन की लोकेशन हिस्ट्री
Step 1: अपने स्मार्टफोन की लोकेशन देखने के लिए आपको गूगल मैप्स ऐप को ओपन करना होगा।
Step 2: गूगल मैप्स के जरिए आप कभी भी अपने डिवाइस की लोकेशन को देख सकते हैं।
Step 3: जैसे हीगूगल मैप्स के नेविगेशन मैन्यु में योर टाइमलाइन को सिलेक्ट करते हैं तो आपको उस दिन का लोकेशन हिस्ट्री दिख जाएगा। यहां आप पूरे महीने का भी लोकेशन हिस्ट्री ट्रैक कर सकते हैं।
Step 4: इसके लिए आपको डेट्स का सेलेक्शन करना होगा।
Step 5: अगर, आपने अपने स्मार्टफोन के कैमरे में जियो टैग का ऑप्शन इनेबल किया है तो भी आपको जहां का भी पिक्चर क्लिक किया है वहां का लोकेशन दिख जाएगा।