यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक पर जल्द करें ये सेटिंग्स, नहीं तो हो सकता है नुकसान
फेसबुक पर कई बार आप ऐसी गलतियां कर देते हैं जो कि काफी भारी पड़ सकती है। ऐसी गलतियों से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म Facebook का इस्तेमाल आज लगभग कर कोई करता हैं। इसके यूजर्स केवल युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुर्जुग भी हैं। दिनभर हम चाहें कितनी भी व्यस्त क्यों न हों, थोड़ी देर फेसबुक देखने को समय निकाल ही लेते हैं। लेकिन इस बीच कई बार हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो कि काफी भारी पड़ती है और हमें परेशानी में भी डाल सकती हैं। सबसे बड़ी गलती है कि हम अपना अकाउंट लाॅगआउट करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से उसके हैक होने का भी खतरा रहता है। यह गलती आमतौर पर किसी दोस्त के फोन में, साइबर कैफे में या किसी अन्य डिवाइस से फेसबुक को ओपन करने के दौरान हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप फेसबुक की सेटिंग को ही बदल दें ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
अगर आप फेसबुक लाॅगआउट करना भूल गए हैं तो कोई भी उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। जिसकी वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आपको फेसबुक में कुछ सेटिंग करनी होगी। यहां हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आपका अकाउंट कहां लाॅगइन रह गया है। इसके लिए आपको कुछ सिंपल टिप्स फाॅलो करने होंगे।
स्मार्टफोन में ऐसे करें सेटिंग
Facebook का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हम स्मार्टफोन में करते हैं। अगर आपने अपने अलावा किसी अन्य व्यक्ति के स्मार्टफोन में अपना अकाउंट ओपन किया है और लाॅगआउट करना भूल गए हैं, तो परेशान मत होइए।
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक ऐप ओपन करें। इसमें सेटिंग्स के विकल्प पर जाएं। जहां सबसे नीचे स्क्राॅल करने पर आपको सिक्योरिटी एंड लाॅगइन का विकल्प मिलेगा उस पर टैप करें।
- इसके बाद वहां वेयर यू आर लाॅग्ड इन का विकल्प के क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने उन सभी डिवाइसेज की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
- बस, अब आप उन सभी डिवाइसेज से अपना अकाउंट लाॅगआउट कर सकते हैं। इसके लिए आपको वहां दिए गए तीन डाॅट्स पर क्लिक करना है। जिसके बाद लाॅगआउट का विकल्प आएगा और उसे सिलेक्ट करते ही अकाउंट उस डिवाइस से लाॅगआउट हो जाएगा।
- आप चाहें तो पूरी लिस्ट को एक साथ सिलेक्ट करके सभी जगह से अपना फेसबुक अकाउंट लाॅगआउट कर सकते हैं।
