पासवर्ड लीक होने पर भी सेफ रहेगा अकाउंट! Google में ऐसे ऑन करें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, चेक करें स्टेप्स
Google अकाउंट्स कई अहम प्लेटफॉर्म्स जैसे Gmail, Google Drive, Docs और Google Play Store से सीधे जुड़े होते हैं, जहां ...और पढ़ें

Google अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐसे ऑन करें। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अकाउंट्स कई Google प्लेटफॉर्म्स से जुड़े होते हैं, जिससे आप एक सिंगल साइन-इन ऑप्शन के साथ टेक दिग्गज की अलग-अलग सर्विसेज को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। आप सिर्फ अपना पासवर्ड डालकर एक ही Google अकाउंट से Google Docs, Google Drive, Gmail और अन्य सर्विसेज में लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने काम करने के तरीके के हिसाब से एक साथ कई डिवाइसेज पर अपने Google अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। इससे भी ज्यादा जरूरी ये है कि जब आपको अपने स्मार्टफोन के लिए कोई एप या गेम खरीदना होता है, तो आपकी पेमेंट इंफॉर्मेशन Google Play Store पर सेव होती है, जिसे आपके Google अकाउंट के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इसलिए, ये बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपने Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें।
अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करके अपने Google अकाउंट में प्रोटेक्शन की एक एक्स्ट्रा लेयर कैसे जोड़ी जाए, तो हमने इसमें आपकी मदद के लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड तैयार की है।
अपने Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के बेनिफिट्स:
अपने Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने के कई बेनिफिट्स हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, ये हैकर्स और बुरे इरादे वाले लोगों के खिलाफ प्रोटेक्शन की एक दूसरी लेयर एड करता है। भले ही आपके Google अकाउंट का पासवर्ड लीक हो जाए, चोरी हो जाए या किसी के हाथ लग जाए, फिर भी बैड एक्टर्स दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप को पार किए बिना आपके अकाउंट का अनऑथराइज्ड एक्सेस हासिल नहीं कर पाएंगे। इससे आपके Google अकाउंट का हैक होना काफी मुश्किल हो जाता है।

चूंकि, आपका Google अकाउंट आपके नाम, एड्रेस और फाइनेंशियल डिटेल जैसा जरूरी डेटा और पर्सनल डिटेल्स स्टोर करता है, इसलिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस डेटा को चोरी होने से बचा सकता है। इसके अलावा, अगर कोई स्कैमर आपसे जबरदस्ती पासवर्ड हासिल करके आपके Google अकाउंट में सेंध लगाने की कोशिश करता है, तो ये टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रोसेस उन्हें आपके अकाउंट को हैक करने से रोक सकता है।
अपने Google अकाउंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे ऑन करें?
- अपने PC या स्मार्टफोन पर Google Chrome या कोई भी दूसरा ब्राउजर ओपन करें।
- स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर दिख रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
- इसके बाद Manage your Google Account बटन पर क्लिक करें।
- इसके अलावा, आप सीधे Google Account पेज पर जाने के लिए दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- अब बाएं डैशबोर्ड में दिए गए Security & sign-in बटन पर टैप करें।
- इसके बाद How you sign in to Google मेन्यू के तहत 2-Step Verification बटन पर टैप करें।
- अब अपना पासवर्ड एंटर करें। इसके बाद Second steps मेन्यू के साथ एक नई स्क्रीन दिखाई देगी।
- यहां आप अपने Google अकाउंट के लिए दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप के तौर पर Passkeys और सिक्योरिटी कीज, गूगल प्रॉम्प्ट, ऑथेंटिकेटर , फोन नंबर और बैकअप कोड्स सेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला 200MP के तीन कैमरे वाला फोन लॉन्च, DSLR से भी तगड़ी होगी पिक्चर क्वालिटी
