Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Pay से एक क्लिक में CIBIL स्कोर कैसे चेक करें? यहां देखें पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 08:00 AM (IST)

    गूगल पे से सिबिल स्कोर चेक करना काफी आसान है। लोन या क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने से पहले यह सुविधा आपके लिए काफी फायदेमंद है। गूगल पे ऐप में Check Your CIBIL Score विकल्प के जरिए आप कुछ ही मिनटों में अपना CIBIL स्कोर जान सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत भी नहीं है। यह प्रोसेस बेहद आसान सुरक्षित और भरोसेमंद है।

    Hero Image
    Google Pay से एक क्लिक में CIBIL स्कोर कैसे चेक करें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि जिस ऐप के जरिए आप रोजाना पेमेंट्स कर रहे हैं, उसी ऐप के जरिए आप कुछ ही मिनटों में अपना CIBIL स्कोर भी चेक कर सकते हैं। जी हां, गूगल अपने पेमेंट ऐप में एक खास सुविधा देता है, लेकिन बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसे में अगर आप लोन या क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो यह सुविधा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल CIBIL स्कोर आपकी क्रेडिट वर्थिनेस का सबसे बड़ा संकेतक होता है। इसे चेक करने के लिए पहले अलग-अलग वेबसाइट या ऐप की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब आप गूगल-पे (Google Pay) के जरिए यह काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि आप गूगल पे से कैसे अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।

    Google Pay से CIBIL स्कोर कैसे चेक करें?

    • इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप ओपन कर लें।
    • इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करने पर 'Check Your CIBIL Score' ऑप्शन दिखाई देगा।
    • आप चाहें तो सर्च बार में भी “CIBIL Score” टाइप करके इस ऑप्शन तक पहुंच सकते हैं।
    • अब यहां आपको 'Check your CIBIL score for free' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
    • इधर पहली बार में आपका मोबाइल नंबर और PAN कार्ड नंबर डालना होगा।
    • PAN कार्ड डिटेल्स डालने के बाद OTP के जरिए वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
    • वेरिफिकेशन कंप्लीट होते ही आपकी क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL स्कोर शो हो जाएगा।
    • अगर आप चाहें तो इसे PDF में के तोर पर भी सेव कर सकते हैं।

    अगर आप लंबे समय से किसी ऐसे फ्री वाले जुगाड़ को ढूंढ रहे थे, जिसके जरिए आप चंद सेकंड में अपना सिबिल स्कोर जान सकें, तो गूगल पे ऐप आपकी काफी मदद कर सकता है। खास बात यह है कि यह प्रोसेस बेहद आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद भी है।

    यह भी पढ़ें- PhonePe, Paytm, Google Pay यूजर्स के लिए काम की खबर, सिर्फ 10 सेकेंड में पूरा होगा पेमेंट