2G नेटवर्क की ये सेटिंग ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज, फोन में ऐसे करें बंद
स्मार्टफोन में 2G नेटवर्क सेटिंग बंद करने से बैटरी की खपत कम हो सकती है, खासकर 4G/5G उपलब्धता पर। लेख ...और पढ़ें

2G नेटवर्क की ये सेटिंग ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज, फोन में ऐसे करें बंद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने से परेशान हैं? अगर हां तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। स्क्रीन की ब्राइटनेस, बैकग्राउंड में चलने वाले एप्स और यहां तक की खराब नेटवर्क भी इनमें शामिल हो सकता है। फोन की नेटवर्क सेटिंग भी बैटरी बैकअप को खराब कर सकती है।
आज ज्यादातर लोग अपने फोन में 4G या 5G नेटवर्क यूज करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ फोन्स में 2G नेटवर्क से जुड़ी सेटिंग मौजूद है। जरूरत के मुताबिक इसे चेंज करने से कुछ कंडीशंस में बैटरी की खपत कम करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं कैसे...
2G नेटवर्क ऑफ करने से क्या होगा?
जब मोबाइल को खराब नेटवर्क सिग्नल मिलता है, तो वो नेटवर्क से कनेक्शन बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करता है। ऐसे में बैटरी की खपत बढ़ जाती है। हालांकि, सिर्फ 2G सेटिंग ऑन होने से ही बैटरी तेजी से खत्म हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसका असर फोन के मॉडल, नेटवर्क की कंडीशन और यूज करने के तरीके पर भी डिपेंड करता है।
अगर आपका फोन 4G या 5G पर ठीक से चल रहा है और आपको 2G की जरूरत नहीं है, तो इसे ऑफ करना आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकता है। इससे कुछ कंडीशंस में नेटवर्क से जुड़ी अनावश्यक गतिविधियां कम किया जा सकता है। हालांकि, बैटरी बैकअप में इससे काफी ज्यादा सुधार होगा इसकी गारंटी नहीं है लेकिन थोड़ा फर्क देखने को मिलेगा।
Android फोन में कैसे बंद करें 2G नेटवर्क?
हर एक फोन में 2G नेटवर्क ऑफ करने का तरीका उसके मॉडल और Android वर्जन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
Samsung फोन में Settings में जाकर Connections और फिर Mobile Networks ओपन करें। यहां Allow 2G Service का ऑप्शन उपलब्ध हो, तो उसे ऑफ कर दें।
Google Pixel फोन में Settings में Network & Internet और फिर SIMs पर जाएं। इसके बाद अपना SIM सेलेक्ट करें और 2G Protection का ऑप्शन उपलब्ध हो तो उसे ऑन करें।
अन्य Android फोन्स में Settings में Mobile Network या SIM Settings ओपन करें। Preferred Network Type का ऑप्शन मिलने पर 4G या 5G वाला मोड सेलेक्ट करें, बशर्ते वो आपकी जरूरत और ऑपरेटर के हिसाब से हो।
इस बात पर भी ध्यान दें कि हर डिवाइस में 2G को अलग से बंद करने का ऑप्शन नहीं मिलता। सेटिंग बदलने से पहले अपने फोन के नेटवर्क ऑप्शंस को जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
