विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Voter ID में गलत हो गया है आपका नाम तो अपनाएं ये तरीका, घर बैठे कुछ स्टेप्स में हो जाएगा काम

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Sun, 05 Feb 2023 08:00 AM (IST)

अगर आपके Voter ID कार्ड में आपका नाम गलत हो गया या आप इसके बदलना चाहते हैं तो परेशान होने ...और पढ़ें

Process to change name in voter ID, know the details here
Process to change name in voter ID, know the details here

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मतदाता पहचान पत्र यानी Voter ID कार्ड किसी की पहचान और पते को साबित करने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। परिणामस्वरूप, भविष्य में असुविधा से बचने के लिए आपके नाम, पता, या जन्म तिथि जैसी जानकारी में किसी भी त्रुटि को ठीक किया जाना जरूरी हो जाता है। ऐसे में सरकार आपको इसकी सुविधा देती हैं तो आइये इसके बारे में जानते हैं।

Voter ID में बदल सकते हैं नाम

कभी-कभी इस पहचान पत्र पर मतदाता का नाम गलत हो जाता है या कोई मतदाता पहचान पत्र पर अपना नाम बदलना चाहता है। ऐसे में मतदाता पहचान पत्र पर नाम बदला जा सकता है और वह भी ऑनलाइन। यानी कि इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है और आप परेशानी के अपने पहचान पत्र को ठीक करा सकते हैं।

बता दें कि इसके लिए आपको एक आसान से प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा। वो मतदाता जो अपने नाम की वर्तनी गलत पाते हैं या उनके नाम मतपत्र पर गलत तरीके से लिस्टेड होते हैं तो वह इसे बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें -120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ Infinix Zero 5G 2023 सीरीज ने मारी धमाकेदार एंट्री

Voter ID नाम बदलने का तरीका

  • सबसे पहले अपने ईमेल पते का उपयोग करते हुए मतदाता पोर्टल (https://voterportal.eci.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब वोटर आईडी ऑप्शन में सुधार यानी करेक्शन का चयन करें।
  • इसके बाद करेक्शन इन नेम पर टैप करें।
  • अब संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जो आपके सही नाम की पुष्टि करते हैं।
  • इसके बाद डिक्लेरेशन भरें।
  • आखिर में आवेदन को रिव्यू करके जमा करें।

बता दें कि स्टेटस ट्रैकिंग के लिए एक रेफरेंस आईडी जनरेट की जाएगी, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

Note: मतदाता पहचान पत्र पर नाम बदलने के वेरिफिकेशन के लिए आप पैन कार्ड, पासपोर्ट और सरकारी राजपत्र जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - विज्ञापन की मदद से यूजर्स का डाटा चुरा रहे हैं हैकर्स, यहां जानिए आखिर कैसे कर रहे हैं ये काम