बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नहीं पड़ेगी बैंक जाने की जरूरत, घर बैठे करें अपडेट
बैंक अकाउंट से सही मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद ज़रूरी है ताकि OTP और अलर्ट मिल सकें। अब आप इंटरनेट ...और पढ़ें

बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नहीं पड़ेगी बैंक जाने की जरूरत, घर बैठे करें अपडेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में बैंक अकाउंट से सही मोबाइल नंबर लिंक होना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। बैंकिंग से जुड़े OTP, ट्रांजैक्शन अलर्ट, UPI वेरिफिकेशन और कई जरूरी अपडेट रजिस्टर्ड नंबर पर ही मिलते हैं। इसलिए अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है, खो गया है या आपने नया नंबर खरीद लिया है, तो उसे बैंक रिकॉर्ड में भी अपडेट करवाना जरूरी है।
हालांकि अच्छी बात ये है कि अब इस काम के लिए भी आपको किसी बैंक में जाने की जरूरत नहीं है। कई बैंक ग्राहकों को इसके लिए ऑनलाइन सुविधा ऑफर करते हैं लेकिन बैंक के नियम और उपलब्ध ऑप्शन अलग-अलग हो सकते हैं। चलिए पहले जानते हैं कि अगर नंबर अपडेट नहीं है तो क्या दिक्कत हो सकती है...
नंबर अपडेट नहीं है तो क्या होगा?
अगर बैंक में गलत या पुराना नंबर लिंक है तो इसकी वजह से आपको अकाउंट में होने वाले लेन-देन का अलर्ट नहीं मिलेगा। कुछ बैंकिंग सर्विस में तो OTP की जरूरत पड़ती ही रहती है, ऐसे में पुराना नंबर बंद होने पर दिक्कत हो सकती है। इसलिए नंबर चेंज करने के बाद बैंक रिकॉर्ड में नया नंबर अपडेट करना काफी ज्यादा जरूरी है।
बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें?
अगर आपके बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस में मोबाइल नंबर चेंज करने का ऑप्शन मौजूद है, तो ये काम घर बैठे हो जाएगा।
- सबसे पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Net Banking में लॉगइन करें।
- इसके बाद Profile, Personal Details या Contact Information जैसे सेक्शन में जाएं।
- यहां मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन दिखाई दे सकता है।
- इधर नया नंबर दर्ज करने के बाद बैंक द्वारा मांगा गया वेरिफिकेशन पूरा करें।
- कुछ बैंक्स में पुराने नंबर, OTP, डेबिट कार्ड या अन्य डिटेल्स के जरिए वेरिफीय किया जा सकती है।
Mobile Banking App से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें?
आजकल कुछ बैंक तो अपने मोबाइल एप में भी ग्राहक की प्रोफाइल और कॉन्टैक्ट डिटेल चेंज करने की सुविधा देते हैं। एप में लॉगइन करने के बाद Profile, Settings या Personal Details सेक्शन चेक करें। अगर Mobile Number Update का ऑप्शन उपलब्ध है, तो नया नंबर एंटर करके बैंक के बताए गए इंस्ट्रक्शन के मुताबिक वेरिफिकेशन पूरा करें।
