विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेनिफर लोपेज की 'तस्वीर' के लिए तरस रहे थे लोग, फिर आया Google Images

Published: Tue, 03 Sep 2024 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2024 09:10 AM (IST)

4 सितंबर को गूगल अपने 26 साल पूरे करने जा रहा है। गूगल की शुरुआत 1998 में हुई थी। गूगल ...और पढ़ें

Google Images की शुरुआत का रोचक है किस्सा
Google Images की शुरुआत का रोचक है किस्सा

HighLights

  1. गूगल सर्च इंजन की शुरुआत 4 सितंबर 1998 में हुई थी।
  2. गूगल कंपनी की शुरुआत एक गैराज से हुई थी।
  3. गूगल इमेजेस का किस्सा जेनिफर लोपेज से जुड़ा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक कंपनी गूगल के नाम से हर दूसरा इंटरनेट यूजर परिचित है। किसी भी सवाल का जवाब जब कहीं न मिले तो हर इंटरनेट यूजर इसे गूगल सर्च पर ही खोजना पसंद करता है। क्या आपने कभी सोचा है गूगल कंपनी की शुरुआत किसने और कब की। इस सवाल का जवाब भी आपको गूगल पर ही मिलेगा।

1998 में हुई थी गूगल की शुरुआत

4 सितंबर को गूगल अपने 26 साल पूरे कर रहा है। गूगल की शुरुआत 1998 में हुई थी। गूगल की शुरुआत का श्रेय लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को जाता है। कंपनी की शुरुआत एक गैराज से हुई थी। कहानी कुछ यूं शुरू हुई थी गूगल की शुरुआत करने वाले ये दोनों ही व्यक्ति कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे थे। इस दौरान ये दोनों वर्ल्ड वाइड वेब पर रिसर्च कर रहे थे। करीब 1 साल तक इस पर काम करने का बाद सर्च इंजन गूगल तैयार हुआ था। आपको जानकार कुछ हैरानी भी होगी कि गूगल सर्च इंजन को पहले 'बैकरब' नाम से जाना जाता था।

स्पेलिंग की हुई गलती और Google पड़ गया नाम

सबसे बड़ी बात तो यह कि गूगल का नाम Google एक स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से पड़ा था। पहले गूगल का नाम गूगोल रखा जा रहा था। गूगोल की गलत वर्तनी गूगल है। गूगोल नाम का मतलब एक ऐसी संख्या से है जिसमें एक के बाद 100 जीरो होते हैं।

2001 में गूगल इमेजेस की हुई थी शुरुआत

अब बात करें गूगल इमेजेस की तो इसकी शुरुआत से हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का नाम जुड़ा है। दरअसल, यह साल 2000 में हुए ग्रैमी पुरस्कार समारोह का वाक्या है। जब हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज  ने एक खास ड्रेस को पहन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने र्साची की जंगल थीम पर बनी ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस को देखने के लिए लोग काफी बेताब थे। उस समय र्साची की जंगल थीम पर बनी इस ड्रेस को देखने के लिए इंटरनेट यूजर गूगल का इस्तेमाल कर रहे थे। यह सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली क्वेरी बन गई, जिसके बाद गूगल ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए इमेजेस की नींव रखी। इस वाक्या के बाद ही जुलाई 2001 में गूगल इमेजेस अस्तित्व में आया था।

ये भी पढ़ेंः YouTube का सबसे पहला वीडियो आज से 19 साल पहले हुआ था अपलोड, 26 साल का नौजवान जू में कुछ यूं आया था नजर

1 अप्रैल 2004 को लॉन्च हुआ था गूगल जीमेल

गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल की शुरुआत का किस्सा भी रोचक माना जाता है। यह 1 अप्रैल 2004 की बात है जब कंपनी ने जीमेल को लॉन्च किया था। हालांकि, उस दौरान गूगल रोचक मजाक किया करती था, ऐसे में जीमेल की शुरुआत भी लोगों को मजाक लगी थी। जीमेल से पहले माइक्रोसॉफ्ट और याहू के साथ 30-60 मेल स्टोर करने की सुविधा मिलती थी। वहीं गूगल ने जीमेल को 13 हजार ईमेल स्टोर करने की सुविधा के साथ पेश किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।