विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2021: इन 5 टिप्स की मदद से होली खेलते समय अपने फोन को रख सकते हैं सुरक्षित

By Renu YadavEdited By:
Published: Sun, 28 Mar 2021 08:56 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 10:52 AM (IST)

होली के मौके पर रंगों के बीच सबसे ज्यादा चिंता हमे अपने फोन की होती है क्योंकि रंग और पानी ...और पढ़ें

यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। होली की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। हर तरफ रंग और गुलाल नजर आ रहे हैं। वैसे आपने भी इस रंगों भरे त्योहार की पूरी तैयारी कर ली होगी और नहीं की है कि जल्दी कर लें क्योंकि अब समय कम ही बचा है। होली की तैयारी में म्यूजिक और खाने-पीने तक का सारा इंतजाम महत्वपूर्ण होता है और हम इसमें कोई कमी नहीं बरतना चाहते। लेकिन इस बीच सबसे महत्वपूर्ण चीज यानि ​स्मार्टफोन को भी अनदेखा न करें क्योंकि रंगों और पानी के इस त्योहार में फोन की सुरक्षा काफी जरूरी है। होली के मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं तो कि फोन की सुरक्षा के लिए काफी जरूरी हैं।

1. ब्लूटूथ या ईयरफोन का करें उपयोग

होली में रंग, पानी से भरा गुब्बारा या पिचकारी आपके उपर फेंका जा सकती है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि फोन पर कॉलिंग के लिए आप ब्लूटूथ या ईयरफोन का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित है। बता दें कि आज बाजार में आपको अधिकतर ब्लूटूथ हेडसेट ऐसे मिलेंगे जो कि काफी हद तक वाटरप्रूफ हैं। ऐसे में में होली में फोन को पानी से बचाने के लिए ब्लूटूथ हेडफोन का इस्तेमाल जरूर करें। 

2. जिप पाउच या वाटरप्रूफ बैग

फोन का उपयोग हर वक्त करते हैं और त्योहार के समय के तो मैसेज और कॉलिंग की भरमार रहती है। ऐसे में फोन को साथ रखना पड़ता है और इस दौरान अगर आप फोन पानी में भीग गया तो अच्छा खासा नुकसान हो जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप फोन को किसी जिप पाउच या वाररप्रूफ बैग में रखें। यह बाजार में आसानी से मिल जाएंगे और वह भी काफी कम कीमत में। इससे आपका गीला नहीं होगा और पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

3. वाटरप्रूफ कवर

बाजार में फोन के लिए वाटरप्रूफ कवर भी उपलब्ध हैं तो होली के मौके पर तैयारियों के साथ ही अपने फोन के लिए एक वाटरप्रूफ कवर भी खरीद लें। अगर बाजार जाने का समय नहीं है तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर सकत हैं। वैसे बता दें कि वाटरप्रूफ कवर अधिक मंहगे फोन के लिए उपलब्ध होते हैं। 

4. स्क्रीन गार्ड

वैसे तो आमतौर पर नया फोन खरीदते ही उस पर स्क्रीन गार्ड लगवा लिया जाता है। ताकि फोन का स्क्रैच से बचाया जा सके। लेकिन अगर आपने अपने फोन पर स्क्रीन गार्ड नहीं लगवाया है तो सबसे पहले बाजार जाकर यह काम करवा लें। क्योंकि होली के मौके पर फोन उठाते समय उस पर रंग लग जाता है और स्क्रीन पर​ निशान भी आ जाते हैं। इससे बचाव के लिए स्क्रीन गार्ड जरूर उपयोग करें।

5. बलून से करें रबर कोटिंग

यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन फोन को बलून से रबर कोटिंग करना एक बेहद ही उपयोगी और नायाब तरीका है। इससे फोन फोन का ईयरफोन स्लॉट और यूएसबी सहित सभी स्लॉट पूरी तरह से पैक हो जाते हैं और पानी व धूल जाने का कोई चारा नहीं होता। इससे फोन बहुत हद तक सुरक्षित हो जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।