Move to Jagran APP

क्या आपने अपने WiFi का पासवर्ड बदला है?? जानिये क्यों, कब और कैसे बदलना पड़ता है इसे

WiFi पासवर्ड को भी अन्य पासवर्ड की तरह बदलते रहना चाहिए. खासतैर पर तब जब इसके बारे में आपके अलावा कोई अंजान व्यक्ति भी जानता हो। जानिये कबक्यों और कैसे बदलें अपना WiFi का पासवर्ड. आखिर यह आपकी सुरक्षा का मामला है।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2022 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 12:18 PM (IST)
क्या आपने अपने WiFi का पासवर्ड बदला है?? जानिये क्यों, कब और कैसे बदलना पड़ता है इसे
Wifi modem photo credit - Jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आजकल WiFi की जरूरत हर किसी को पड़ती है जिसके कारण लोग अपने घर में वाई फाई लगवाते है। कोरोना काल के दौरान तो घरों में WiFi बहुत तेज़ी से इंस्टॉल हो गए। लोग अक्सर WiFi लगवा तो लेते हैं लेकिन इसके पासवर्ड का ध्यान नहीं रखते। इसलिए अपने घर में इनस्टॉल हुए WiFi का पासवर्ड किसी अंजान व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। इस अंजन व्यक्ति में वो व्यक्ति भी शामिल है जिसने आपके घर में WiFi इंस्टॉल किया है। इसलिए अगर किसी अंजान व्यक्ति को आपके घर या ऑफिस के wifi पासवर्ड का पता है तो अपना पासवर्ड तुरंत बदल दें।

loksabha election banner

WiFi का पासवर्ड बदलने से क्या होगा

जिस व्यक्ति के पास आपका WiFi का पासवर्ड होगा वो आपके घर के नजदीक में आकर उसका इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि अगर उसने सिर्फ youtube आदि देखा तो उसमें आपका कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन क्योंकि वो अंजन है तो आप भी नहीं जानते कि वो कैसा व्यक्ति है। इसलिए अगर उसने आपके पासवर्ड का इस्तेमाल कर कोई गलत काम कर दिया तो उसमें फस आप जायेंगे कि उसने वो काम करने के लिए आपका wifi नेटवर्क के जरिये किया।

इसलिए ये बेहद जरूरी है कि अन्य पासवर्ड की तरह, अपना WiFi का पासवर्ड भी गोपनीय रखें। अगर आप अपने WiFi का पासवर्ड बदलना जानते हैं तो बहुत अच्छा है लेकिन अगर आप नहीं जानते तो हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि WiFi का पासवर्ड कैसे बदल सकते हैं।

WiFi का पासवर्ड ऐसे बदलें

WiFi पासवर्ड बदलने के लिए आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर की ऐप में जाकर बदल सकते हैं, ये सबसे आसान तरीका है। ये सुविधा एयरटेल और जियो तो देती है, लेकिन हर कंपनी नहीं देती है। इसलिए हम आपको वाई फाई के पासवर्ड बदलने का यूनीवर्सल तरीका बताने जा रहे हैं।

  • सबसे पहले आप अपना आईपी एड्रेस पता करें। इसके लिए आप अपने राउटर के बॉक्स पर देखें या अपनी नेटवर्क सेवा प्रदाता कंपनी से संपर्क करें।
  • आईपी एड्रेस खोजने के बाद इसे अपने वेब ब्राउजर के एड्रेस बार में एंटर करें। यहां ये भी ध्यान दें कि आप उस वाई-फाई नेटवर्क का पासवर्ड बदलने के लिए उसी नेटवर्क से जुड़े भी हो।

  • इसके बाद यहां आपको बॉक्स में डिफ़ॉल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल मिलेंगे और अगर नहीं मिलते तो आप अपनी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी से इन्हें ले सकते हैं।
  • फिर आपको WAN या वायरलेस नेटवर्क का विकल्प मिलेगा। इस पार जाकर चेंज वाई-फाई पासवर्ड विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब अंत में यहां अपना नया पासवर्ड एंटर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें-  airtel बेहद कम कीमत में दे रहा है अनलिमिटेड इंटरनेट साथ में कॉलिंग, टीवी चैनल और OTT भी फ्री,जानिये प्लान को

BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान, 40 Mbps की स्पीड मिलेगा 3300 GB डाटा, जानिए और क्या है खास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.