विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया मॉडल आने से पहले Google के इस फोल्डेबल फोन पर मिल रही है बहुत बड़ी छूट, साथ हैं ऑफर्स भी

Published: Tue, 19 Aug 2025 10:00 PM (IST)

Google Pixel 9 Pro Fold को Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Pixel 10 सीरीज लॉन्च ...और पढ़ें

Flipkart पर Google के फोल्डेबल फोन पर बड़ी छूट मिल रही है।
Flipkart पर Google के फोल्डेबल फोन पर बड़ी छूट मिल रही है।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pixel 9 Pro Fold पिछले साल लॉन्च हुआ था। इसको Pixel 10 सीरीज के 20 अगस्त लॉन्च से पहले बड़ा प्राइस कट मिला है। ये हैंडसेट फिलहाल Flipkart पर पूरे 43,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसे खरीदने का ऑफर काफी दमदार हो गया है। जो लोग फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते थे लेकिन इसकी भारी कीमत उन्हें रोक रही थी, उनके लिए ये डील सही मौका हो सकता है। ये फोन उन कुछ फोल्डेबल्स में से है जो दमदार फीचर्स और AI कैपेबिलिटीज के साथ आता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसे पिछले साल Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL के साथ लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं Google के फोल्डेबल फोन पर मिल रही डील के बारे में।

Google Pixel 9 Pro Fold पर ये है डील

Google Pixel 9 Pro Fold फ्लिपकार्ट पर अभी MRP प्राइस 1,72,999 रुपये की जगह की जगह सीधे 43,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। इससे इसकी कीमत घटकर 1,29,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, बायर्स HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त 10,000 रुपये की छूट भी पा सकते हैं। ज्यादा बचत करने के लिए, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसमें 55,850 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

Google Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Google Pixel 9 Pro Fold में 6.3-इंच OLED आउटर पैनल है, जिसमें 1080 x 2424 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इनर डिस्प्ले 8 इंच का है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।

इसमें Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP मेन सेंसर OIS के साथ, 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। आउटर और इनर दोनों स्क्रीन पर 10MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 4650mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें AI-पावर्ड फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे ऐड मी, ऑटो फ्रेम, नया पिक्सेल वेदर ऐप, मैजिक लिस्ट, स्क्रीनशॉट ऐप, पिक्सेल स्टूडियो और क्लियर कॉलिंग।

यह भी पढ़ें: अब इन 9 नए शहरों में शुरू हुई Vi की 5G सर्विस, इन प्लान्स पर मिलेगा अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।