Move to Jagran APP

Google Pay: आसानी से घर बैठे करें ये 7 ऑनलाइन पेमेंट्स, मिलेंगे रिवॉर्ड्स

यहां हम आपको Google Pay के जरिए की जाने वाली 7 पेमेंट्स की जानकारी दे रहे हैं। फोटो साभार Google Pay

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 10:59 AM (IST)
Google Pay: आसानी से घर बैठे करें ये 7 ऑनलाइन पेमेंट्स, मिलेंगे रिवॉर्ड्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Pay के बारे में तो हम सभी जानते हैं। यह एक डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम है। इसे Google द्वारा बनाया गया है। आज ज्यादातर लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इससे किसी को भी बड़ी आसानी से पेमेंट की जा सकती है। साथ ही आप पेमेंट रिसीव भी कर सकते हैं। जहां नोटबंदी के बाद इस ऐप का चलन तेज हो गया था। वहीं, अब Coronavirus लॉकडाउन में भी लोग ऑनलाइन पेमेंट पर ही फोकस कर रहे हैं।

loksabha election banner

घर का राशन मंगवाने के लिए लोग बाहर तो जा नहीं पा रहे हैं लेकिन ऑनलाइन पोर्ट्लस जैसे Amazon, Big Basket, Grofers से सामान ऑर्डर जरूर कर रहे हैं। यहां हम आपको Google Pay के जरिए की जाने वाली 7 पेमेंट्स की जानकारी दे रहे हैं। हालाकिं, हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप इनके बारे में नहीं जानते होंगे। लेकिन जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी। सबसे अहम बात की Google Pay से पेमेंट करने पर यूजर्स को रिवॉर्ड भी मिलते हैं।

Google Pay के जरिए आसानी से करें ये 7 पेमेंट्स:

1. यहां से आप किसी भी मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कर पाएंगे जिससे आप अपने परिवारवालों और दोस्तों से कनेक्टेड रह पाएं। इसके लिए आपको Google Pay पर जाना होगा। फिर न्यू पेमेंट पर टैप कर मोबाइल रिचार्ज के विकल्प पर जाएं। यहां से आप जिस नंबर पर भी रिचार्ज करना चाहते हैं कर सकते हैं।

2. अगर आप अपने DTH, इंटरनेट और इलेक्ट्रिसिटी बिल का पेमेंट करना चाहते हैं तो आप यहां से आसानी से कर सकते हैं। Google Pay पर जाकर न्यू पेमेंट पर टैप कर बिल पेमेंट्स पर जाएं। यहां से आप जिस भी टाइप का बिल जमा करना चाहते हैं उसे चुनें और पेमेंट करें।

3. अगर आपने अपने घर के नजदीक से ही ग्रॉसरी या दवाई घर पर मंगवाई है तो आप उन्हें भी इसी ऐप से पेमेंट दे सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास उनका GPay लिंक्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

4. अगर आप Amazon, Big Basket, Grofers से सामान ऑर्डर कर रहे हैं तो आप पेमेंट करने के लिए अपनी UPI ID का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको ऐप में ही मिल जाएगी। इसके लिए आपको ऐप में जाकर सबसे ऊपर दायीं तरफ दिए गए अपनी प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपने बैंक अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक बार और बैंक अकाउंट सेलेक्ट करें। यहां आपको आपकी UPI ID मिल जाएगी। इससे आप ऑनलाइन ऑर्डर करते समय पेमेंट कर पाएंगे।

5. अगर आपके अपने कर्मचारियों को सैलरी भेजना चाहते हैं तो आप सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसे भेज सकते हैं। अगर आपके कर्मचारी का मोबाइल नंबर उनके अकाउंट से लिंक है तो आपको न्यू पेमेंट पर जाकर फोन नंबर पर टैप करना होगा। नंबर वेरिफाई करें। इसके बाद व्यक्ति की पेमेंट विंडो ओपन हो जाएगी। यहां पर पेमेंट राशि डालें और Pay पर टैप कर दें। वहीं, अगर उनका नंबर बैंक से लिंक नहीं तो आप उनके बैंक अकाउंट नंबर से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए न्यू पेमेंट पर जाकर बैंक ट्रांसफर पर टैप करना होगा। इसके बाद बैंक की सभी डिटेल्स डालकर Continue पर टैप कर दें। इसके बाद आप पेमेंट कर पाएंगे। 

6. अगर आपको अपने इंश्योरेंस प्रीमियम का पेमेंट करना है तो आप यहां से कर सकते हैं। इसके लिए आपको न्यू पेमेंट पर टैप कर बिल पेमेंट्स पर जाना होगा। यहां आपको इंश्योरेंस का विकल्प मिलेगा। इसमें जाकर आप जिस भी कंपनी का प्रीमियम भरना चाहते हैं भर सकते हैं। यहां आपको कई इंश्योरेंस कंपनियों के विकल्प मिलेंगे।

7. अगर आप COVID-19 रिलीफ फंड में मदद करना चाहते हैं तो आप यहां से कर सकते हैं। यहां आपको रिलीफ फंड का भी विकल्प मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.