यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Stay Home Stay Empowered: Gmail के ये टिप्स ‘वर्क फ्रॉम होम’ के दौरान आपके काम बनाते हैं आसान
Stay Home Stay Empowered वर्क फ्रॉम होम के दौरान मेल पर निर्भरता काफी बढ़ जाती है। जरूरी है कि आप अपने मेल को सभी तरह की साइबर जालसाजी से बचाएं।

नई दिल्ली, अनुराग मिश्र। वर्क फ्रॉम होम के दौरान मेल पर निर्भरता काफी बढ़ जाती है। ऑफिस में काम के दौरान हम व्हाट्सअप, माइक्रोसॉफ्ट टीम, टेलीग्राम जैसे ग्रुप मैसेज सिस्टम या फिर मौखिक तौर पर भी अपने सहयोगियों से संपर्क साधते रहते हैं, लेकिन घर से काम करने के दौरान मेल पर यह निर्भरता थोड़ी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में साइबर फ्रॉड की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने मेल को सभी तरह की साइबर जालसाजी से बचाएं। इसके अलावा, मेल का सही तरीके से प्रयोग कर आप अपने काम को और व्यवस्थित भी बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ये सारी चीजें बता सकते हैं-
जीमेल का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं, ऐसे में हम आपको ऐसे कुछ पुख्ता टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर से काम करने के दौरान जीमेल की सिक्योरिटी मजबूत कर सकते हैं। साथ ही आप अपने काम को भी ज्यादा सिस्टेमैटिक और प्रभावशाली बना सकते हैं।
स्नूज ई-मेल
जीमेल का यह बेहतर फीचर है। काम के दौरान आपको तमाम तरह के मेल आते हैं, जिनमें से कई के उत्तर आप तुरंत नहीं दे पाने में सक्षम होते हैं। ऐसे में आप स्नूज ई-मेल का विकल्प अपना सकते हैं। एक तरह से कहें तो आप अस्थाई तौर पर अपनी मेल को इनबॉक्स से हटा सकते हैं और जब आप चाहें (अगले दिन, अगले हफ्ते या उसके बाद) उसे दोबारा पढ़ सकते हैं। आप एक साथ कई मैसेज को स्नूज कर सकते हैं।

कैसे करें स्नूज-
- अपने जीमेल पर जाएं
-राइट क्लिक कर स्नूज ऑप्शन पर क्लिक करें
-इसके बाद आप जिस दिन इसे पढ़ना चाहते हैं, उस समय और दिन का विकल्प तय करें
कैसे तलाशें स्नूज-
-जीमेल में मैन्यू पर जाएं
-वहां पर स्नूज के विकल्प पर जाकर आप उसे पा सकते हैं
स्मॉर्ट कंपोज-
-स्मॉर्ट कंपोज आपको किसी ई-मेल को लिखने में सहायता करता है। एक तरह से कहें तो यह आपको लेखन का विकल्प उपलब्ध कराता है।
-मौजूदा समय में जीमेल का यह विकल्प अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, इटेलियन और पुर्तगाली भाषा में है।
कैसे करें स्मॉर्ट कंपोज-
-जीमेल में सेटिंग में जाए
-जनरल में स्क्रॉल डाउन करते हुए कंपोज में आएं
-आपके पास राइटिंग सजेशन ऑन और ऑफ का ऑप्शन होता है। आप जो चाहें चुन सकते हैं
-इसके अलावा जीमेल काफी हद तक आपकी राइटिंग स्टाइल के आधार पर कंपोज का विकल्प उपलब्ध कराता है। जनरल में स्क्रॉल डाउन करने के बाद आप पर्सनलाइजेशन ऑन और ऑफ का विकल्प चुन सकते हैं।
शिड्यूल ई-मेल टू सेंड-
इस फीचर के माध्यम से आप मेल को बाद के लिए शिड्यूल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप शिड्यूल टाइम जोन का भी चयन कर सकते हैं जिसमें ई-मेल को भेजा जाना है।

कैसे करें शिड्यूल
-जीमेल के लेफ्ट पैनल में शिड्यूल पर क्लिक करें
-उस मेल पर क्लिक करें, जिसे आप भेजना चाहते हैं। मेल के राइट पर क्लिक करें और कैंसल सेंड पर क्लिक करें।
-बॉटम पर ड्रॉपडाउन एरो को क्लिक करें। इसके बाद शिड्यूल सेंड पर क्लिक कर नई तारीख और समय का चयन करें
-ध्यान रखें कि ई-मेल शिड्यूल को कैंसल करना है
ई-मेल रिकॉल टाइम
आप इस विकल्प की मदद से ई-मेल को रिकॉल कर सकते हैं। यानी 30 सेकेंड के अंदर इस मेल को अगर आप भेजना न चाहें तो आप इसे रिकॉल करा सकते हैं।

कैसे करें-
- जीमेल के सेटिंग्स में राइट में टॉप पर जाएं
-अनडू सेंड के बाद आपके पास सेंड केंसिलेशन पीरियड के समय को आप 5, 10, 20 और 30 सेकेंड्स के आधार पर चुन सकते हैं।
सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मेल
यह जीमेल का एक फीचर है। इस फीचर की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि यह मेल अमुक समय पर खत्म हो जाएगा या रिसीवर एक समय के बाद इस मेल को नहीं पढ़ पाएगा।
-आप जीमेल के कंपोज में जाएं
-यहां पर नीचे अटैचमेंट के ऑप्शन वाली पंक्ति में एक लॉक का विकल्प दिखेगा, जिसे दबाने पर यह कांफिडेंशियल ऑफ/ऑन बोलेगा
-इस विकल्प को दबाने के बाद आपके पास ये ऑप्शन आएगा कि आप कब चाहते हैं कि ये मेल समाप्त हो जाएं
जीमेल ऑफलाइन
घर से काम करने के दौरान कई बार इंटरनेट की तमाम परेशानियां होती हैं। ऐसे में आप जीमेल को ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं।
-जीमेल के मेन्यू की सेटिंग में जाएं
-वहां जाकर इनेबल ऑफलाइन फीचर को एक्टिव कर दें
-इसके बाद इस विकल्प को चुनें कि कितने दिन आप इसका प्रयोग करना चाहते हैं