Move to Jagran APP

इस त्योहार Fully Automatic Washing Machine का साथ? पढ़ें डिटेल Guide

अपने घर के लिए सही Washing Machine का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बाजार में आज के समय में कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, हमारी इस गाइड के बाद आपको सही मशीन का चुनाव करने में आसानी होगी।

By Sakshi Pandya Edited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 11:10 AM (IST)
इस त्योहार Fully Automatic Washing Machine का साथ? पढ़ें डिटेल Guide
इस त्योहार Fully Automatic Washing Machine का साथ? पढ़ें डिटेल Guide

नई दिल्ली (साक्षी पंड्या)। आज के समय में कामकाजी महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम हर हफ्ते गंदे कपड़े धोना होता है। वो इसलिए क्योंकि यह एक बोझिलभरा और समय बरबाद करने वाला काम होता है। ऐसे में ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन आपकी मदद कर सकती है। अगर आप चाहते हैं कि बेहद कम समय में आप अपने इस जरूरी काम को निपटाकर निश्चिंत हो जाएं तो बाजार में आने वाली Automatic Washing Machine आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह आपका समय बचाने के साथ साथ इस काम को आसान बना देती है। इस त्योहारी सीजन तमाम ई-कॉमर्स कंपनियां Automatic Washing Machine पर कई सारे ऑफर्स दे रही हैं। इन ऑफर्स का फायदा उठाकर इस बार आप अपने घर ऑटोमेटिक मशीन को लाकर अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

loksabha election banner

अब आपके मन में सवाल आ रहे होंगे की Automatic Machine की तो कीमत ज्यादा होती है और साथ ही कई लोग यह भी मानते हैं की इसमें पानी की बहुत बर्बादी होती है। हम आपके मन में बैठे हर सवाल का जवाब बताने की कोशिश करेंगे की क्यों Automatic Machine में स्विच करने का यह सही समय है और इसके फायदे क्या हैं? इसी के साथ बाजार में मौजूद कुछ अच्छी Fully Automatic Washing Machine की जानकरी भी देंगे। खास बात यह है की त्योहार के इस सीजन में आपको जाहिर रूप से इसपर कुछ अच्छी डील्स भी मिल सकती हैं।

सबसे पहले आपको Automatic Washing Machine के बारे में कुछ आधारभूत जानकारी दे देते हैं। Semi Automatic से अलग Fully Automatic Washing Machine में केवल एक टब मौजूद होता है। इसी टब में वाशिंग और ड्राईंग दोनों ही काम होते हैं। इससे आपका एक टब से दूसरे टब में कपडे डालने का काम खत्म हो जाता है। इसलिए इस मशीन में ज्यादा काम करने की जरुरत नहीं पड़ती। Fully Automatic Machine को मुख्य रूप से दो भाग में बांटा जाता है:

- Top Load Washing Machine : इसका वॉश टब ड्रम Vertical होता है। इसमें कपडे डालने के लिए ऊपर की ओर डोर दिया गया होता है।

- Front Load Washing Machine : इसका वॉश टब Horizontal होता है। इसमें कपडे डालने के लिए मशीन के सामने की ओर डोर दिया गया होता है।

पावर कंसम्पशन: एडवांस फीचर होने के कारण Automatic Washing Machine,Semi-Automatic Washing Machine की तुलना में ज्यादा बिजली की खपत करती है। लेकिन Automatic Washing Machine में फ्रंट लोड मशीने एनर्जी एफिशियंट होती हैं। इसी के साथ, अगर बिजली चली जाए तो Semi-Automatic और टॉप लोड Washing Machine से आसानी से कपडे निकले जा सकते हैं। लेकिन फ्रंट लोड Washing Machine आपको तब तक कपडे निकालने नहीं देगी जब तक बिजली वापस नहीं आ जाती और वॉश साईकल पूरा नहीं हो जाता।

वॉश क्वालिटी: Semi-Automatic Washing Machine औसत वॉश क्वालिटी उपलब्ध करवाती है। इसमें कपड़ों में दाग रहने पर आपको वॉश के बाद भी खुद स्क्रब करना पड़ता है। लेकिन Fully Automatic Machine बेस्ट वॉश क्वालिटी प्रदान करती है। आपको वॉश साईकल के बाद स्क्रब करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

टॉप लोड वाशिंग मशीन के प्लस प्वाइंट

- फ्रंट लोड मशीन की तुलना में कम कीमत

- वॉश साईकल शुरू होने के बाद भी और कपड़ें डाले जा सकते हैं

- फास्ट वॉश साईकल

- मशीन को आसानी से हिलाया या मूव किया जा सकता है

टॉप लोड वाशिंग मशीन के माइनस प्वाइंट्स

- इसमें लगातार पानी की सप्लाई की जरुरत होती है

- वॉश क्वालिटी औसत होती है

- इसके कुछ मॉडल्स में ही हॉट वाटर वॉश की सुविधा होती है

फ्रंट लोड वाशिंग मशीन के प्लस प्वाइंट्स

- बेस्ट वॉश क्वालिटी

- इसमें आधुनिक नए फीचर्स उपलब्ध होते हैं

- यह सभी प्रकार के Delicate कपड़ों को भी हैंडल कर सकती है

फ्रंट लोड वाशिंग मशीन के माइनस प्वाइंट

- बाकि सभी वाशिंग मशीन के मॉडल से कीमत में महंगी

- वॉश साईकल धीमा और लम्बा होता है

- इसका वेट बहुत ज्यादा होता है जिससे इसे हिलाना मुश्किल होता है

- इसमें लगातार और प्रेशर के साथ वाटर सप्लाई की जरुरत होती है

अगर आप Automatic Washing Machine लेने का सोच रहे हैं तो जानते हैं आपके लिए कौन-सी मशीन रहेगी बेस्ट... एक समय था जब टीवी पर हर तीसरा एड डिटर्जेंट बार का आया करता था। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की अब इस तरह के एड कहां गए? वॉशिंग मशीन ने डिटर्जेंट इंडस्ट्री को लगभग खत्म ही कर दिया है। जो लोग खुद हाथ से कपडे धोया करते थे उन्हें अब Washing Machine का महत्व जरूर पता चल गया है। लेकिन अपने घर के लिए सही Washing Machine का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बाजार में आज के समय में कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, हमारी इस गाइड के बाद आपको सही मशीन का चुनाव करने में आसानी होगी।

LG FH0B8NDL22 6 Kg Front Load Washing Machine

- ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन फ्रंट लोडिंग फीचर्स के साथ

- 6kg तक कपड़ों का लोड ले सकती है - 3 लोगों के परिवार के लिए

- 6 मोशन DD टेक्नोलॉजी

- मल्टिपल वॉश सिस्टम जैसे की रिंस होल्ड, टब क्लीन, प्री-वॉश आदि

- 2 साल की मशीन पर वारंटी और 10 साल की मोटर वारंटी

Whirlpool Whitemagic Premier – 6.5 Kg Top Load Washing Machine

- ऑटोमैटिक टॉप लोडिंग मशीन

- 6.5 kg - 3 लोगों के परिवार के लिए उपर्युक्त

- 6th सेंस टेक्नोलॉजी

- एक्सप्रेस वॉश फैसिलिटी से कपडे धोने की प्रक्रिया तेजी से होती है

- ऑटो टब क्लीन फैसिलिटी

- 12 वॉश प्रोग्राम्स

- 2 साल की मशीन पर वारंटी और 10 साल की मोटर वारंटी

Samsung WA62H4100HD/TH – 6.2 Kg Top Load Washing Machine

- ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन

- 6.2 kg कैपेसिटी छोटे भारतीय परिवार के लिए उपर्युक्त

- कपडे ड्राई करने में कम समय लेती है

- 2 साल की वारंटी

Bosch 8 kg Fully Automatic Front Load Washing Machine

- ऑटोमैटिक फ्रंट लोड मशीन

- 8kg कैपेसिटी - 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए

- 1200rpm स्पिन स्पीड ज्यादा और कम ड्राइंग टाइम

- बेस्ट स्टेनलेस स्टील

- 2 साल की मशीन पर वारंटी और 12 साल की मोटर वारंटी

IFB 8 kg Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

- ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन

- 8kg कैपेसिटी - 5 से 7 लोगों के परिवार के लिए

- बेस्ट वॉश क्वालिटी, एनर्जी और वाटर एफिशियंट

- 1400rpm: स्पिन स्पीड ज्यादा और ड्राइंग टाइम कम

1400 rpm: Higher the spin speed, faster the drying time

- 4 साल की मशीन पर वारंटी और 4 साल की मोटर वारंटी

इस Buying Guide के बाद उम्मीद है की अगर आप नई वॉशिंग मशीन लेने का सोच रहे थे तो सही प्रोडक्ट का चुनाव करने में और निर्णय लेने में आपको आसानी जरूर होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.