फोन में इंटरनेट चल रहा है स्लो? तो ऐसे मिनटों में करें नेटवर्क को रीसेट
स्मार्टफोन में इंटरनेट की धीमी गति का कारण APN सेटिंग में गड़बड़ी हो सकती है। APN को डिफ़ॉल्ट पर रीसेट ...और पढ़ें

फोन में इंटरनेट चल रहा है स्लो? तो ऐसे मिनटों में करें नेटवर्क को रीसेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट की स्पीड अचानक स्लो हो गई है? फोन में 4G/5G नेटवर्क होने के बावजूद वेबसाइट और एप्स स्लो लोड हो रहे हैं, तो इसका कारण फोन की APN यानी Access Point Name सेटिंग भी हो सकती है। जी हां, ऐसे में APN को रीसेट करना इंटरनेट स्पीड को फिक्स करने का एक आसान उपाय हो सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
क्या होता है APN?
दरअसल APN वो सेटिंग होती है, जिसके जरिए आपका मोबाइल फोन नेटवर्क से इंटरनेट कनेक्शन स्थापित करता है। ऐसे में अगर ये सेटिंग किसी कारण से चेंज हो जाए या उसमें कोई गड़बड़ी आ जाए, तो इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है। ऐसी कंडीशन में आप APN को डिफॉल्ट सेटिंग पर रीसेट करके समस्या को मिनटों में दूर कर सकते हैं।
APN रीसेट करने का क्या है तरीका?
- सबसे पहले APN रीसेट करने के लिए फोन की Settings में जाएं।
- इसके बाद Mobile Network या SIM & Network ऑप्शन ओपन करें।
- अब अपनी SIM सेलेक्ट करें।
- इसके बाद Access Point Names (APN) पर टैप करें।
- यहां ऊपर दिए गए तीन डॉट (⋮) या More मेन्यू में जाएं।
- यहां आपको Reset to Default या Restore Default APN ऑप्शन सेलेक्ट करने है।
- कुछ ही सेकंड में APN सेटिंग्स डिफॉल्ट हो जाएंगी।
अगर आप ज्यादा अच्छा रिजल्ट चाहते हैं तो इसके बाद फोन को एक बार रीस्टार्ट भी करें। बता दें कि APN रीसेट करने से आपके फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट या अन्य प्राइवेट डेटा पर कोई असर नहीं पड़ता। ये सिर्फ इंटरनेट से जुड़ी नेटवर्क सेटिंग्स को डिफॉल्ट कंडीशन में वापस ले आता है।
