विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या फोन की ज्यादा स्टोरेज खाली रखने से बढ़ जाती है स्पीड? ज्यादातर लोग नहीं जानते कितनी जगह खाली रखना जरूरी

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:30 PM (IST)

मोबाइल में स्टोरेज फुल होने से फोन धीमा हो जाता है, क्योंकि एप्स चलाने और अपडेट के लिए खाली जगह चाहिए। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटरनल स्टोरेज का 10-20% खाली रखना जरूरी है।

क्या फोन की ज्यादा स्टोरेज खाली रखने से बढ़ जाती है स्पीड? ज्यादातर लोग नहीं जानते कितनी जगह खाली रखना जरूरी

क्या फोन की ज्यादा स्टोरेज खाली रखने से बढ़ जाती है स्पीड? ज्यादातर लोग नहीं जानते कितनी जगह खाली रखना जरूरी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते टाइम कभी न कभी यूजर्स को स्टोरेज फुल होने की समस्या का सामना जरूरत करना पड़ता है। मोबाइल में फोटो, वीडियो, एप्स और दूसरी फाइलें जमा होने की वजह से धीरे-धीरे इंटरनल स्टोरेज भर जाती है। इसके बाद कई बार तो मोबाइल की परफॉर्मेंस भी खराब होने लग जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फोन में ज्यादा स्टोरेज खाली रखने से उसकी स्पीड बढ़ जाएगी? इसका जवाब है हां, लेकिन इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं

स्टोरेज फुल होने पर क्यों स्लो हो जाता है फोन?

आसान शब्दों में कहें तो स्मार्टफोन को एप्स चलाने, टेम्पररी फाइलें बनाने, अपडेट इंस्टॉल करने और डेटा सेव करने के लिए खाली स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में जब फोन की इंटरनल स्टोरेज लगभग फुल भर जाती है, तो इन कामों के लिए भी जगह नहीं मिलती। इसकी वजह से एप्स की परफॉर्मेंस स्लो पड़ जाती है। साथ ही एप्स खुलने में टाइम ले सकते हैं और फोन में हैंग या लैग की समस्या भी आ सकती है।

कितनी स्टोरेज खाली रखना जरूरी?

मोबाइल की परफॉर्मेंस बेहतर बनाए रखने के लिए ट्राई करें कि इंटरनल स्टोरेज का कम से कम 10 से 20 परसेंट खाली रहे। उदाहरण के लिए अगर आपके पास में कोई ऐसा फोन है जिसमें 128GB स्टोरेज है, तो करीब 13GB से 26GB जगह खाली बेहतर रहेगा। हालांकि यह कोई तय नियम नहीं है और फोन के मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम और यूज के बेस पर जरूरत अलग-अलग हो सकती है।

कैसे खाली करें फोन की स्टोरेज?

  • सबसे पहले उन एप्स को डिलीट करें, जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते।
  • इसके अलावा पुराने फोटो और वीडियो को क्लाउड या कंप्यूटर में ट्रांसफर करें।
  • WhatsApp की गैरजरूरी मीडिया फाइलें और डाउनलोड फोल्डर में मौजूद डेटा भी हटाएं।

हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा स्टोरेज खाली रखने का मतलब ये नहीं है कि मोबाइल की स्पीड कई गुना फास्ट हो जाएगी, लेकिन पर्याप्त खाली जगह खाली रखने से फोन को नॉर्मल काम करने और अपडेट इंस्टॉल करने में आसानी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।