विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वॉशिंग मशीन में न भरें क्षमता से ज्यादा कपड़े, एक छोटी सी मिस्टेक करवा सकती है हजारों का नुकसान

Published: Sat, 08 Jun 2024 03:15 PM (IST)

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह काम को जल्दी निपटाने के चक्कर में वॉशिंग मशीन के कैपिसिटी ...और पढ़ें

वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते वक्त ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।
वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते वक्त ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

HighLights

  1. वॉशिंग मशीन में क्षमता से ज्यादा कपड़े नहीं डालने चाहिए।
  2. इससे ड्रायर मे खराबी आ सकती है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के सीजन में अपने उपकरण का सही से रखरखाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। एक छोटी सी मिस्टेक होने के कारण भी नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। काम को आसान बनाने के लिए ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। वॉशिंग मशीन से कपड़े न सिर्फ धुले जा सकते हैं। बल्कि कुछ ही मिनटों में कपड़े सूख भी जाते हैं।

लेकिन, वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करते वक्त कुछ गलतियां अधिकतर लोग करते हैं। जिनकी वजह से मशीन में खराबी आने लगती हैं। खासकर गर्मियों के सीजन में ओवरहीट होने जैसी प्रॉब्लम भी दिखने लगती हैं। यहां कुछ खास बातों का जिक्र करने वाले हैं। जिनका आपको ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

क्षमता से ज्यादा न डालें कपड़े

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह काम को जल्दी निपटाने के चक्कर में वॉशिंग मशीन के कैपिसिटी से ज्यादा कपड़े एक बार धुलने की कोशिश करते हैं, जबकि ऐसा करने के कारण मशीन में लगे फिल्टर के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जितनी कैपिसिटी की वॉशिंग मशीन है उतने ही कपड़े एक बार में धुलने चाहिए।

वॉशिंग मशीन के लिए जरूरी टिप्स

वेंटिलेशन: जहां भी वॉशिंग मशीन रखी है वहां वेंटिलेशन की सुविधा होनी चाहिए। मशीन के आसपास वेंटिलेशन नहीं होने पर हीटिंग की परेशानी आ सकती है।

ओवरलोडिंग: इसके अलावा मशीन में क्षमता से ज्यादा कपड़े डालने से बचना चाहिए। ओवरलोडिंग करने से वॉशिंग मशीन गर्म होने जैसी परेशानी दिखा सकती है।

लिंट फिल्टर: कपड़े सुखाने के लिए यूज होने वाले लिंट फिल्टर को अगर समय साफ नहीं किया जाता है तो ओवरहीट की समस्या आती है। अगर साफ नहीं किया जाता है तो इसमें रेशे जमा होने लग जाते हैं, जिनके कारण कपड़े सुखाने में दिक्कत होती है।

स्पिन साइकलि: वॉशिंग मशीन में एक साथ ही ज्यादा कपड़े ठूंस देने के कारण परेशानी आती है। ज्यादा कपड़े भरने की वजह स्पिन साइकिल ढंग से नहीं घूम पाता है। जिसके कारण कपड़े अच्छे नहीं सूख पाते हैं। 

ये भी पढ़ें- Android Users Alert: सरकार को जारी करनी पड़ी सख्त चेतावनी, कहीं हैकर्स के निशाने पर तो नहीं आपका स्मार्टफोन