क्या फोन को हमेशा डार्क मोड में रखने से बचती है बैटरी? जानिए कब मिलता है ज्यादा फायदा
फोन में डार्क मोड से बैटरी की बचत आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन टेक्नोलॉजी पर निर्भर करती है। AMOLED और OLED ...और पढ़ें

क्या फोन को हमेशा डार्क मोड में रखने से बचती है बैटरी? जानिए कब मिलता है ज्यादा फायदा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोबाइल यूज करते टाइम बैटरी की खपत कम करना हर यूजर की प्रायोरिटी रहती है। इसके लिए काफी लोग फोन में डार्क मोड को हर वक्त ऑन रखते हैं। डार्क मोड से फोन की स्क्रीन का बैकग्राउंड ब्लैक या डार्क कलर का हो जाता है, जिससे रात के वक्त मोबाइल यूज करना भी आसान हो जाता है, लेकिन क्या फोन को हमेशा डार्क मोड में रखने से सच में बैटरी काफी ज्यादा बचती है? इसका जवाब आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन टेक्नोलॉजी पर डिपेंड करता है।
किन्हें मिलता है ज्यादा फायदा?
अगर आपके डिवाइस में AMOLED या OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है, तो डार्क मोड बैटरी बचाने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है। इन स्क्रीन में ब्लैक कलर को दिखाने के लिए पिक्सल ऑफ हो जाते हैं। इसकी वजह से स्क्रीन की बिजली की खपत कम हो जाती है। ऐसे में जब डार्क मोड में मोबाइल इस्तेमाल किया जाता है, तो स्क्रीन को कम ऊर्जा की जरूरत पड़ती है।
हालांकि, बैटरी की बचत इस बात पर भी डिपेंड करती है कि आप फोन की ब्राइटनेस कितनी सेट करके रखे हुए हैं और कितनी देर तक स्क्रीन यूज कर रहे हैं। ज्यादा ब्राइटनेस पर बैटरी की खपत ज्यादा हो सकती है।
LCD डिस्प्ले में कितना फायदा?
वहीं, अगर आपके डिवाइस में LCD डिस्प्ले मिल रही है, तो डार्क मोड से बैटरी की बचत काफी कम हो सकती है, क्योंकि LCD स्क्रीन में बैकलाइट ब्लैक कलर में भी ऑन रहती है। इसलिए OLED और AMOLED की तुलना में LCD डिस्प्ले पर डार्क मोड का बैटरी पर असर काफी ज्यादा लिमिटेड हो जाता है।
