विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर खरीद रहे हैं गोल्ड ज्वैलरी, असली है या नकली ऑनलाइन करें चेक

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:00 PM (IST)

त्यौहारी सीजन में सोने की खरीदारी से पहले BIS Care ऐप और HUID कोड के जरिए उसकी शुद्धता जांचना बेहद जरूरी है।

सोना खरीदने से पहले BIS Care ऐप से HUID द्वारा जानें शुद्धता

सोना खरीदने से पहले BIS Care ऐप से HUID द्वारा जानें शुद्धता

HighLights

  1. HUID 6-डिजिट अल्फान्यूमेरिक कोड होता है।

  2. BIS Care ऐप से HUID कोड वेरिफाई करें।

  3. ज्वैलरी की शुद्धता और जानकारी ऑनलाइन जांचें।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन में भारत में सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। करवचौथ, धनतेरस और दीवाली के मौके पर भी लोग सोने की खूब खरीदारी करते हैं। अगर आप भी आने वाले इन त्यौहारों पर सोने की खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो सिर्फ बीआईएस हॉलमार्क देखकर सोने की ज्वैलरी घर न लाए। हॉलमार्क के साथ साथ ज्वैलरी में HUID (हॉलमार्क यूनीक आईडेंटिफिकेशन) चेक करना बेहद जरूरी है।

आजकल गोल्ड ज्वैलरी में हॉलमार्क के साथ-साथ HUID भी प्रिंटेड होता है। यह 6-डिजिट अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। इस कोड को BIS Care मोबाइल एप में HUID को चेक कर ज्वैलरी के डिटेल और प्यूरिटी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

गोल्ड ज्वैलरी के HUID कोड को कैसे वेरिफाई करें?

गोल्ड ज्वैलरी के प्रिंटेड HUID कोड को आसानी से ऑनलाइन वेरिफाई किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ज्वैलरी खरीदने से पहले HUID नंबर से ज्वैलरी डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • स्टेप 1: गोल्ड ज्वैलरी में 6-डिजिट वाला अल्फान्यूमैरिक कोड प्रिंट रहता है। यह BIS लोगो के साथ पास में ही अंकित रहता है, जिसके जो गोल्ड प्यूरिटी 22k या 18K मार्क के साथ रहता है।
  • स्टेप 2: अब BIS CARE एप ओपन करें। अगर आपके पास एप नहीं है तो Google Play Store या Apple App Store से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
  • स्टेप 3: एप ओपन करें और होम स्क्रीन पर दिख रहे "Verify HUID" ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको ज्वैलरी में प्रिंटेड 6 अंकों वाला HUID कोड टाइप करना है।
  • स्टेप 4: एप पर आपको ज्वैलर का रजिस्ट्रेशन डिटेलस हॉलमार्क की डेट, हॉलमार्किंग सेंटर और गोल्ड की प्यूरिटी की डिटेल देखने को मिलेगी। इस तरह आप ज्वैलरी खरीदने से पहले ऑनलाइन इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आपकी गोल्ड ज्वैलरी में हॉलमार्क नहीं है तो आप नजदीक के BIS प्रमाणित हॉलमार्किंग सेंटर में जाकर भी गोल्ड ज्वैलरी की प्यूरिटी चेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको सेंटर पर जाना होगा और जरूरी फी देकर गोल्ड प्यूरिटी चैक करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Airtel DTH का बैलेंस और रिचार्ज स्टेटस कैसे चेक करें? जानें आसान तरीके