विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSNL Prepaid Data Plan: 9 रुपये में रोजाना 3 जीबी डाटा और साल भर की छुट्टी, कमाल का है ये रिचार्ज प्लान

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 13 Feb 2023 01:00 PM (IST)

Best BSNL Data Plan Prepaid 3GB स्मार्टफोन में बार- बार रिचार्ज करवाना कुछ यूजर्स को झंझट भरा काम लगता है। ...और पढ़ें

WPL Live Auction BSNL Annual Prepaid Recharge Plan, Pic courtesy- jagran File
WPL Live Auction BSNL Annual Prepaid Recharge Plan, Pic courtesy- jagran File

नई दिल्ली, टेक न्यूज। स्मार्टफोन में रिचार्ज प्लान ना हो तो ये डिवाइस बहुत ज्यादा काम का नहीं रहता है। क्योंकि हर यूजर के फोन में काम करने के लिए इंटरनेट का होना जरूरी है। अगर आप बीसएनएल के ग्राहक हैं और रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपके लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान की जानकारी लेकर आए हैं।

यह प्लान बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। वे यूजर्स जो स्मार्टफोन में बार- बार रिचार्ज करवाने को एक बड़ी सरदर्दी मानते हैं उनके लिए ये जानकारी काम की साबित होगी। हम इस आर्टिकल में एक बार में ही साल भर की छुट्टी वाले रिचार्ज प्लान की जानकारी लेकर आए हैं।

BSNL अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश करता है दो एनुअल रिचार्ज प्लान

दरअसल बीएसएनएल अपने ग्राहकों को साल भर के रिचार्ज वाले दो एनुअल प्लान पेश करता है। पहला प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बहुत अधिक नेट की जरूरत नहीं होती। यह एनुअल रिचार्ज प्लान 1999 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर को साल भर के लिए 600 जीबी डाटा मिलता है।

इसके अलावा लोकल और नेशनल रोमिंग के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी इस प्लान में यूजर को डेली के 100 एसएमएस भी ऑफर करती है।

9 रुपये के खर्च में साल भर की छुट्टी वाला प्लान

इसके अलावा वे ग्राहक जिन्हें नेट की ज्यादा जरूरत होती है वे 9 रुपये से भी कम प्रतिदिन के खर्च पर एनुअल प्लान ले सकते हैं। इस एनुअल रिचार्ज प्लान की कीमत 2999 रुपये है।

इस रिचार्ज प्लान में कंपनी यूजर को डेली 3जीबी डेटा ऑफर करती है। यही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस ऑफर किए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः 9 हजार रुपये में मिल रहा है iPhone SE,ऑनलाइन खरीदारी वालों की मौज, धमाकेदार ऑफर का फटाफट उठाएं लाभ

Top Tech News: Google, Microsoft के आर्टिफिशियल चैटबॉट से लेकर ट्विटर ब्लू तक, हफ्ते भर में घटा बहुत कुछ खास