विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL का एक साल वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Published: Sun, 29 Mar 2026 02:30 PM (IST)

बीएसएनएल ₹2799 का एक एनुअल प्लान ऑफर कर रहा है, जो 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान ...और पढ़ें

BSNL का एक साल वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL का एक साल वैलिडिटी वाला किफायती प्लान, रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बीएसएनएल का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी आपके लिए एक शानदार और किफायती एनुअल प्लान लेकर आई है। इस प्लान की कीमत ₹2799 है, जो उन लोगों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है जो लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं। BSNL का ये प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना चाहते।

BSNL के ₹2799 वाले प्लान के बेनिफिट्स

इस नए प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैलिडिटी है, इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको पूरे साल तक किसी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही यूजर्स को हर रोज 3GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा, जो आज के समय में वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम के लिए काफी है।

अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS भी

इतना ही नहीं इस प्लान में कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी दिया जा रहा है। यानी आप किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के पूरे साल बात कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं, जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी हैं।

डेटा का फुल पैसा वसूल प्लान

BSNL ने इस प्लान को खास तौर पर 'Data Ka Full Paisa Vasool Plan' के तौर पर अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। कंपनी का कहना है कि ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL का यह प्लान कीमत और वैलिडिटी के मामले में एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आया है।

यह भी पढ़ें- BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान