BSNL का एक और जबरदस्त ऑफर! 100GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वो भी सस्ते में
बीएसएनएल ने 251 रुपये का 'क्रिसमस बोनांजा ऑफर' पेश किया है, जिसमें 100GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री BiTV ...और पढ़ें

BSNL का एक और जबरदस्त ऑफर! 100GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वो भी सस्ते में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। BSNL एक के बाद एक नए-नए प्रीपेड प्लान्स और ऑफर्स की घोषणा कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने कुछ प्लान्स में डेटा बेनिफिट्स को भी बढ़ाया था जिसके बाद अब कंपनी एक और जबरदस्त प्लान लेकर आई है। अगर आप कम बजट में ज्यादा फायदे वाला मोबाइल रिचार्ज ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का 251 रुपये वाला क्रिसमस बोनांजा ऑफर आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस खास प्रीपेड प्लान में यूजर्स को भरपूर डेटा और कॉलिंग सुविधाएं दी जा रही हैं। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL का 251 रुपये वाला क्रिसमस बोनांजा ऑफर
बीएसएनएल सिर्फ 251 रुपये वाला एक खास क्रिसमस बोनांजा ऑफर लेकर आया है जहां इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 100GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री BiTV सब्सक्रिप्शन और 100 SMS हर दिन भेजने की सुविधा भी मिल रही है। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है।
Looking for a budget-friendly recharge with maximum benefits?
— BSNL India (@BSNLCorporate) January 7, 2026
Choose BSNL ₹251 Christmas Bonanza Offer and get 100GB high-speed data, unlimited calls, Free BiTV, and 100 SMS/day for 30 days.
Offer valid till 31st Jan 2026.
Recharge smart via #BReX 👉 https://t.co/41wNbHpifE… pic.twitter.com/PfjMwBA87O
ऑफर 31 जनवरी तक वैध
कंपनी का कहना है कि ये ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा। ऐसे में आपके पास लिमिटेड टाइम है। प्लान का फायदा उठाकर यूजर्स कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स ले सकते हैं। ये प्लान खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होगा, जो ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट सुविधाओं की तलाश कर रहे हैं।
सिर्फ 1 रुपये वाला ये ऑफर भी जबरदस्त
हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि ऑफर की उपलब्धता सर्कल के अनुसार चेंज हो सकती है। रिचार्ज से पहले ऑफिशियल BSNL चैनल पर डिटेल्स जरूर चेक कर लें। इसके अलावा इन दिनों बीएसएनएल एक खास ‘Kickstart 2026’ ऑफर भी पेश कर रहा है जहां सिर्फ 1 रुपये में कंपनी नए सिम के साथ कई बेनिफिट्स दे रही है।
