विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSNL के सस्ते मंथली प्लान में अब ज्यादा बेनिफिट्स: रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

Published: Tue, 06 Jan 2026 04:00 PM (IST)

बीएसएनएल ने अपने 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपडेट किया है। अब इसमें ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता ...और पढ़ें

BSNL के सस्ते मंथली प्लान में अब ज्यादा बेनिफिट्स: रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

BSNL के सस्ते मंथली प्लान में अब ज्यादा बेनिफिट्स: रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग भी  


HighLights

  1. बीएसएनएल 225 रुपये प्लान में अब 3GB डेटा प्रतिदिन।

  2. प्लान में 30 दिन की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग।

  3. BiTV सब्सक्रिप्शन और 100 SMS भी शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL एक के बाद एक नए-नए प्रीपेड प्लान्स और ऑफर्स की घोषणा कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने ‘Kickstart 2026’ ऑफर भी पेश किया था जहां सिर्फ 1 रुपये में कंपनी कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स दे रही है। इसी बीच अब कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पुराने प्रीपेड प्लान में ज्यादा बेनिफिट्स देने की घोषणा की है। चलिए जानते हैं कौन-सा है वो प्लान

BSNL का 225 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

BSNL के इस धांसू प्लान का प्राइस 225 रुपये है। इस प्लान में कंपनी आपको 30 दिन की वैलिडिटी दे रही है। साथ ही इस जबरदस्त प्लान में आपको अनलमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है जो इसे और भी ज्यादा खास बना रही है। डेटा बेनिफिट के मामले में तो अब ये प्लान और भी जबरदस्त हो गया है क्योंकि पहले इस प्लान में कंपनी रोजाना 2.5GB हाई स्पीड डेटा दे रही थी लेकिन अब इस प्लान में आपको रोजाना 3GB डेटा मिलने वाला है।

हालांकि ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर है जो 31 जनवरी 2026 तक वेलिड है। इसके अलावा बीएसएनएल का ये प्लान हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा दे रहा है। साथ ही प्लान में BiTV का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है, जिसमें यूजर्स को 350 प्लस लाइव टीवी और OTT ऐप्स का सपोर्ट मिल रहा है।

BSNL का ‘Kickstart 2026’ ऑफर

इन दिनों BSNL नए यूजर्स को जोड़ने के लिए भी एक स्पेशल ऑफर लेकर आया है जहां कंपनी सिर्फ ₹1 में नया सिम कार्ड दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन तक रहेगी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है। साथ ही ये प्लान रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा भी ऑफर कर रहा है।

यह भी पढ़ें- BSNL का ‘Kickstart 2026’ ऑफर, सिर्फ ₹1 में मिलेंगे कॉल और डेटा बेनिफिट्स