Move to Jagran APP

BGMI A7 Royal Pass: रिलीज डेट, रिवॉर्ड से लेकर प्राइस तक, रॉयल पास की डिटेल आई सामने

अगर आप BGMI गेम के शौकीन है तो आपके लिए हम एक जरूरी जानकारी सामने लेकर आए है जिससे पता चला है कि BGMI A7 Royal Pass की कीमत रिलीज डेट कौन सी है। इसके अलावा अपको इस पास के साथ क्या-क्या रिवॉर्ड मिल सकते हैं इसकी भी पूरी जानकारी सामने आ गई है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita Pandey Edited By: Ankita Pandey Published: Wed, 17 Apr 2024 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 08:00 PM (IST)
BGMI A7 Royal Pass: रिलीज डेट, रिवॉर्ड से लेकर प्राइस तक, रॉयल पास की डिटेल आई सामने

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गेमर्स की दुनिया में BGMI का अपना दबदबा है। BGMI प्लेयर्स के लिए रॉयल पास बहुत खास होता है। समय-समय पर गेम कंपनी द्वारा नए रॉयल पास को पेश किय जाता है, जिसमें यूनिक थीम्स के साथ-साथ बहुत से रिवॉर्ड भी मिलते हैं।

loksabha election banner

कुछ समय पहले ही गेम में A6 रॉयल पास को पेश किया गया था, जिसे लोगों के बीच काफी पसंद किया गया , जिसके बाद अब A7 के लिए लोगों मे उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इसे 3.2 अपडेट के साथ शुरू किया जा सकता है।

YouTube पर एक वीडियो के जरिए A7 रोयाल पास की जानकारी सामने आई है, यहां हम आपको BGMI A7 रॉयल पास रिलीज की तारीख, रिवॉर्ड , थीम और कीमत के बारे में बताएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

A7 रॉयल पास

A7 रॉयल पास के बीजीएमआई के 3.2 अपडेट के साथ आने की उम्मीद है। A7 रॉयल पास का लेवल 100 तक होगा और 3.2 अपडेट की थीम ट्रांसफॉर्मर पर आधारित है।

ए7 रॉयल पास दो चरणों में उपलब्ध है। प्लेयर्स पहले महीने में 1-50 और दूसरे महीने में 51-100 के स्तर को अनलॉक करके मासिक डील चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -Smartphone Photography And AI: कैसे स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बदल रहा AI, क्लिक करते ही हो जाता है जादू

BGMI A7 रॉयल पास के रिवार्ड्स

इसमें प्लेयर्स को M24, वेक्टर और G36C के लिए वेपेन और स्किन मिलेगा। बग्गी विहिकल के लिए एक यूनिक स्किनऔर PP-19 Bizon सबमशीन गन (SMG) के लिए एक अपग्रेडेबल स्किन मिलती है।

BGMI A7 रॉयल पास की कीमत

रैंक 100 पर, खिलाड़ी 3.2 अपडेट के समान, ट्रांसफॉर्मर थीम के साथ एक पुरुष पोशाक( Male Outfit) को अनलॉक कर सकते हैं। रॉयल पास को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा जो कि मंथली वर्जन और फुल रॉयल पास में उलपब्ध है।

प्लेयर्स मंथली वर्जन का विकल्प चुन सकते हैं। जिसके तहत पहले महीने में लेवल 1-50 और दूसरे में लेवल 51-100 अनलॉक किया जा सकता है।

इसमें वे एक ही बार में पूरा रॉयल पास खरीद सकते हैं। मासिक वर्जन की कीमत 360 UC हो सकती है, जबकि पूर्ण रॉयल पास की कीमत 720 UC हो सकती है।

इसके अलावा इसमें एक एलीट पास वर्जन भी उपलब्ध है। इसकी कीमत की बात करें तो मासिक एलीट पास की कीमत 960 UC हो सकती है। वहीं पहले दो महीनों के लिए एलीट पास की कीमत 1920 यूसी होगी।

यह भी पढ़ें - iOS 17.5 Beta Update: Apple ने पेश किया नया ओएस अपडेट, FaceTime में जुड़ा एक खास फीचर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.